1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 19, 2019 01:18 pm IST,  Updated : Jan 19, 2019 01:18 pm IST

भारत के हाथों करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें बढ़ीं, जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण टीम से बाहर।

Josh Hazlewood- India TV Hindi
Josh Hazlewood Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पीठ दर्द के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह जाय रिचर्डसन को टीम में लिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के उप कप्तान हेजलवुड के पीठ में उसी जगह दर्द उभर आया है जिसके कारण वो पिछले साल अधिकतर समय नहीं खेल पाये थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फिजियो डेविड बीकले ने उम्मीद जताई कि हेजलवुड इंग्लैंड एवं वेल्स में होने वाले विश्व कप तक फिट हो जाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘जोश पिछले कुछ दिनों से पीठ दर्द से परेशान थे और स्कैन से पता चला है कि ये ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ के कारण है। वह फिटनेस कार्यक्रम से जुड़ेंगे और हमें विश्वास है कि वह विश्व कप से पहले चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे।’’

आपको बता दें कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करारी हार के बाद हेजलवुड का चोटिल होना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका है। ऑस्ट्रेलिया को अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रिचर्डसन को टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल