1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रधानमंत्री के आदेश के बाद इंग्लैंड में 11 जुलाई से होगी मनोरंजक क्रिकेट की वापसी

प्रधानमंत्री के आदेश के बाद इंग्लैंड में 11 जुलाई से होगी मनोरंजक क्रिकेट की वापसी

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2020 12:58 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 12:58 pm IST

प्रधानमंत्री जॉनसान से इससे पहले कहा था कि वह इस मुद्दे पर फैसला ‘ वैज्ञानिक परामर्श’ के बाद करेंगे।

recreational cricket, ecb, england and wales cricket board, ecb news, ecb latest, ECB latest, cricke- India TV Hindi
ECB Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से हरी झंडी मिलने के बाद 11 जुलाई से मनोरंजक क्रिकेट को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। ईसीबी के एक बयान में कहा गया है कि मनोरंजक क्रिकेट से संबंधित ब्रिटेन सरकार की यह घोषणा मौजूदा समय में केवल इंग्लैंड में लागू होगी। 

बयान के मुताबिक , ‘‘ ईसीबी इस बात से प्रसन्न है कि ब्रिटेन सरकार ने शनिवार 11 जुलाई से इंग्लैंड में मनोरंजक क्रिकेट की वापसी के लिए मंजूरी दे दी है।’’ 

बयान के मुताबिक, ‘‘सरकार के इस नये फैसले से ईसीबी को मनोरंजक क्रिकेट के वापसी को लेकर तैयार किये गये खाके के मुताबिक तीसरे से चौथे चरण में जाने में मदद मिलेगा। इसके मुताबिक स्वच्छता और सामाजिक दूरी के नियमों के साथ इंग्लैंड में प्रतिस्पर्धी मुकाबले हो सकेंगे।’’ 

प्रधानमंत्री जॉनसान से इससे पहले कहा था कि वह इस मुद्दे पर फैसला ‘ वैज्ञानिक परामर्श’ के बाद करेंगे। शुक्रवार को हालांकि उन्होंने देश में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट शुरू करने की अनुमति दे दी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।