1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जस्टिन लैंगर ने बताया भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में मिली हार मेरे कोचिंग कैरियर का था सबसे खराब समय

जस्टिन लैंगर ने बताया भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में मिली हार मेरे कोचिंग कैरियर का था सबसे खराब समय

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2020 12:16 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 12:39 pm IST

यह वही समय था जब कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर गेंद से छेड़खानी मामले में प्रतिबंधित हो गए थे ।

coronavirus, Justin Langer, Virat Kohli- India TV Hindi
Justin Langer  Image Source : GETTY IMAGES

भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज मे मिली अभूतपूर्व हार ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर के लिये ‘खतरे की घंटी’ रही और उनका मानना है कि वह सीरीज उनके कोचिंग कैरियर का निर्णायक दौर भी रही । लैंगर को मई 2018 में ऑस्ट्रेलिया का कोच बनाया गया था । 

यह वही समय था जब कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर गेंद से छेड़खानी मामले में प्रतिबंधित हो गए थे । अपने स्टार बल्लेबाजों के बिना ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के सामने टिक नहीं सकी । 

लैंगर ने ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएट प्रेस को एक पॉडकास्ट में कहा ,‘‘ यह खतरे की घंटी थी और मेरे जीवन का कठिन दौर ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे इसमें कोई शक नहीं कि दस साल बाद जब मैं अपने कोचिंग कैरियर की समीक्षा करूंगा तो वह सीरीज निर्णायिक साबित होगी ।’’

उन्होंने अपने कैरियर के एक और कठिन दौर का जिक्र किया जब 2001 एशेज सीरीज में उन्हें टीम से निकाल दिया गया था ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल