1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आलोचना के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के कोच बने रहना चाहते हैं जस्टिन लैंगर

आलोचना के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के कोच बने रहना चाहते हैं जस्टिन लैंगर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 09, 2021 12:58 pm IST,  Updated : Jul 09, 2021 12:58 pm IST

लैंगर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला से पहले कहा ,‘‘कुछ बातें बड़ी कन्फ्यूज करने वाली थी। सच कहूं तो मैं काफी आहत भी हुआ। पिछले तीन साल से मुझे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही थी।’’   

Justin Langer wants to continue as Australia coach despite criticism- India TV Hindi
Justin Langer wants to continue as Australia coach despite criticism Image Source : GETTY IMAGES

ग्रोस आइलेट। अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना खेलने वाली भारतीय टीम से मिली हार के बाद से आलोचना का सामना कर रहे ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर का पद छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। इस साल जनवरी में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर टेस्ट श्रृंखला जीती थी। भारतीय टीम में नियमित कप्तान विराट कोहली नहीं थे और चोट के कारण कई अन्य खिलाड़ी भी बाहर थे। 

लैंगर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला से पहले कहा ,‘‘कुछ बातें बड़ी कन्फ्यूज करने वाली थी। सच कहूं तो मैं काफी आहत भी हुआ। पिछले तीन साल से मुझे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही थी।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘अगर बोर्ड और सीईओ और हाई परफार्मेंस मैनेजर को लगता है कि मैं कोच के रूप में सही हूं तो मेरा पद छोड़ने का कोई इरादा नहीं। मुझे अपने काम से प्यार है।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं भारत से वह श्रृंखला हारना नहीं चाहता था। कोई भी हारना नहीं चाहता। मैं अपने काम के प्रति समर्पित हूं। मुझे अपना काम पसंद है। मुझे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से प्यार है। मुझे खिलाड़ियों से प्यार है। मुझे उम्मीद है कि पिछले तीन साल से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया आगे भी जारी रहेगी।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल