1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कमलेश नागरकोटी ने शेयर की शर्टलेस मिरर सेल्फी, हुई वायरल

कमलेश नागरकोटी ने शेयर की शर्टलेस मिरर सेल्फी, हुई वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 09, 2021 03:41 pm IST,  Updated : Jul 09, 2021 03:41 pm IST

कमलेश नागरकोटी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की जो क्रिकेट फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है।

Kamlesh Nagarkoti flaunts perfect physique in a latest...- India TV Hindi
Kamlesh Nagarkoti flaunts perfect physique in a latest Instagram post Image Source : INSTAGRAM HANDLE/KAMLESH NAGARKOTI

कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी देश के बेहतरीन युवा तेज गेंदबाजों में से एक हैं। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 जीतने के बाद वे लाइमलाइट में आए थे। साथ ही वे घरेलू क्रिकेट का भी बड़ा नाम बन चुके हैं। तब से लेकर अब तक उनके कई फैंस और फॉलोअर्स बन चुके हैं।

राजस्थान में जन्में इस क्रिकेटर उन्होंने मिरर सेल्फी शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा।

तेज गेंदबाज ने लिखा, "आपके पास एक विकल्प है- मैं या सेल्फी? तय करो।"

नागरकोटी अपने सिक्स पैक ऐब्स दिखा रहे थे जो उनके फैंस को काफी पसंद आया। जैसे ही उन्होंने पोस्ट शेयर किया उनको 38 हजार से ज्यादा लाइक मिल गए। नागरकोटी को इंस्टाग्राम पर 193 हजार लोग फॉलो करचे हैं।

इस पोस्ट पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर क्रिस ग्रीन ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "वाह कैमी, मॉडल शूट।"

38 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करने जा रहा है ये क्रिकेटर, जस्टिन लैंगर ने की पुष्टि

आपको बता दें कि साल 2018 से नागरकोटी केकेआर का हिस्सा हैं। केकेआर ने उन्हें 3.2 करोड़ रुपयों में खरीदा था। लेकिन वे 2018 और 2019 का आईपीएल सीजन चोटिल होने के कारण नहीं खेल सके थे। फिर उन्होंने यूएई में अपना आईपीएल डेब्यू किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल