1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केन विलियमसन ने पकड़ा साल का सबसे हैरतअंगेज कैच! बल्लेबाज समेत हर कोई रह गया सन्न

केन विलियमसन ने पकड़ा साल का सबसे हैरतअंगेज कैच! बल्लेबाज समेत हर कोई रह गया सन्न

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Mar 22, 2018 04:09 pm IST,  Updated : Mar 22, 2018 04:12 pm IST

न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 58 रनों पर समेटी।

केन विलियमसन का...- India TV Hindi
केन विलियमसन का बेहतरीन कैच

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने बेहतरीन कैच पकड़कर हर किसी को अपना मुरीद बना लिया। विलियमसन ने इतना शानदार कैच पकड़ा कि क्रिकेट फैंस कैच को साल का सबसे अद्भुत कैच बताने लगे। विलियमसन गली में फील्डिंग कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने अपनी बाईं तरफ हवा में उड़कर एक हाथ से कैच पकड़ लिया। आइए आपको बताते हैं कि विलियमसन ने कैसे पकड़ा साल का सबसे हैरतअंगेज कैच।

विलियमसन ने लपका बेहतरीन कैच: इंग्लैंड की बल्लेबाजी का 16वां ओवर चल रहा था। टिम साऊदी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे थे। साऊदी के सामने बल्लेबाज थे स्टुअर्ट ब्रॉड। इस दौरान साऊदी की चौथी गेंद को ब्रॉड ऑफ साइड में खेलना चाहते थे। गेंद ब्रॉड के बल्ले का किनारा लेती हुई गली पर खड़े विलियमसन से काफी दूर से निकल रही थी लेकिन विलियमसन ने अपनी बाईं तरफ छलांग लगा दी। इस दौरान विलियमसन का शरीर पूरी तरह से हवा में था। विलियमसन ने हवा में डाइव लगाते हुए गेंद की तरफ अपना एक हाथ बढ़ाया और गेंद को कैच कर लिया।

विलियमसन के कैच को देखकर हर किसी ने दातों तले उंगली दबा लीं। स्टुअर्ट ब्रॉड समेत स्टेडियम में बैठे फैंस भी विलियमसन के कैच को देखकर हैरानी में पड़ चुके थे। विलियमसन के इस कैच को लेने के बाद पूरी कीवी टीम उन्हें बधाई देने लगी। आपको बता दें कि कीवी टीम ने पहले दिन इंग्लैंड को सिर्फ 58 रनों पर ऑल आउट कर दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल