1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कानपुर ODI: तीन स्पिनरों के साथ खेल सकता है भारत

कानपुर ODI: तीन स्पिनरों के साथ खेल सकता है भारत

 Written By: IANS
 Published : Oct 10, 2015 03:04 pm IST,  Updated : Oct 11, 2015 07:51 am IST

कानपुर: दक्षिण अफ्रीका के साथ रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम तीन स्पिनरों के साथ खेल सकती है। भारतीय टीम के कप्तान

कानपुर ODI: तीन स्पिनरों...- India TV Hindi
कानपुर ODI: तीन स्पिनरों के साथ खेल सकता है भारत

कानपुर: दक्षिण अफ्रीका के साथ रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम तीन स्पिनरों के साथ खेल सकती है। भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसके संकेत दिए। धौनी ने कहा कि चूंकी ग्रीन पार्क में मैच दिन में होना है और इस दौरान ओस की कोई सम्भावना नहीं, ऐसे में भारत तीन स्पिनरों के साथ खेलने के बारे में सोच सकता है।

धौनी ने कहा, "कानपुर के हालात को देखते हुए निश्चित तौर पर हमारे लिए तीन स्पिनरों के साथ खेलने का रास्ता खुला हुआ है लेकिन हमें कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। खासतौर पर पिच का ध्यान रखते हुए ही कोई फैसला लेना होगा। और फिर मैच चूंकी दिन में जल्दी शुरू हो रहा है, ऐसे में हमें इसका भी ध्यान रखना होगा।"

धौैनी ने कहा कि पिच देखने के बाद ही वह कोई फैसला कर सकेंगे। अगर पिच टूटने वाली नहीं दिखी तो वह रविवार को को मैच से पहले इस बारे में फैसला करेंगे।

भारत ने एकदिवसीय सीरीज के तीन मैचों के लिए तीन स्पिनरों को मौका दिया है। रविचंद्रन अश्विन का खेलना ता है। अमित मिश्रा और अक्षर पटेल भी टीम में हैं। मिश्रा को टी-20 मैचों में मौका नहीं मिला लेकिन अक्षर और अश्विन टी-20 सीरीज में खेले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल