1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका, टीम इंडिया ने नेट पर जमकर बहाया पसीना

दक्षिण अफ्रीका, टीम इंडिया ने नेट पर जमकर बहाया पसीना

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 10, 2015 06:39 pm IST,  Updated : Oct 10, 2015 06:45 pm IST

कानपुर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल 11 अक्टूबर को होने वाले पहले एक दिवसीय मैच की तैयारियों को लेकर आज सुबह पहले सत्र में दक्षिण अफ्रीका ने ग्रीन पार्क पर खूब पसीना बहाया

दक्षिण अफ्रीका, टीम...- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका, टीम इंडिया ने नेट पर जमकर बहाया पसीना

कानपुर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल 11 अक्टूबर को होने वाले पहले एक दिवसीय मैच की तैयारियों को लेकर आज सुबह पहले सत्र में दक्षिण अफ्रीका ने ग्रीन पार्क पर खूब पसीना बहाया और जमकर अभ्यास किया जबकि भारतीय टीम ने दूसरे सत्र में अभ्यास किया ।

ग्रीन पार्क कानपुर में दो साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहा है । इससे पहले नवंबर 2013 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक दिवसीय मैच हुआ था ।

दक्षिण अफ्रीका की टीम आज सुबह करीब नौ बजे होटल से कड़ी सुरक्षा के बीच ग्रीन पार्क पहुंची और दोपहर नौ बजे से 12 बजे तक टीम ने जबरदस्त अभ्यास किया । बल्लेबाज हाशिम अमला जहां बाउंड्री लाइन पर कैच की प्रैक्टिस करते नजर आयें वहीं जे पी डुमिनी और ए बी डिविलियर्स भी बैटिंग और बालिंग की प्रैक्टिस करते दिखें । टीम के सभी खिलाडि़यों ने बैटिंग बालिंग फील्डिंग तीनों की जमकर प्रैक्टिस की । बल्लेबाजो ने स्थानीय गेंदबाजो की गेंद पर कई बार गेंद बाउंड्री के पार पहुंचाई ।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाडि़यों ने पिच का भी बारीकी से मुआयना किया और पिच क्यूरेटर से भी बात की । दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर ने काफी देर तक पिच को देखा और क्यूरेटर से उसके बारे में बात भी की ।

दूसरे सत्र में भारत की टीम कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और कोच तथा अन्य स्टाफ के साथ करीब दो बजे ग्रीन पार्क पहुंची । पहले टीम के खिलाडि़यों ने फुटबाल खेला । इसके बाद नेट अभ्यास की बारी आयी । जिसमें सबसे ज्यादा युवा गेंदबाज मोहित शर्मा अपनी गेंदबाजी की लाइन लेंथ सुधारने में लगे रहे और लगातार सभी बल्लेबाज़ों को बार बार गेंद फेंक कर अभ्यास कराते रहे । तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी गेंदबाजी का निरंतर अभ्यास किया ।

भारतीय बल्लेबाजों विराट कोहली, सुरेश रैना महेन्द्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा आदि अपनी बल्लेबाजी की प्रैक्टिस में लगे रहें और गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जिनका यह होम ग्राउंड है वह उन्हें गेंदबाजी करते रहें । गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और बल्लेबाज सुरेश रैना का ग्रीन पार्क होम ग्राउंड है और वह इस ग्राउंड और पिच की एक एक बारीकियों से पूरी तरह से वाकिफ है । इस लिये यह दोनो खिलाड़ी अपने मैदान पर प्रैक्टिस करते समय काफी खुश नजर आ रहे थे । शिखर धवन ने भी बल्लेबाजी में कई बार गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया । ग्रीन पार्क की पिच कुछ ओवरो के बाद टर्न लेती है और स्पिनरों को फायदा पहुंचाती रही है । इसलिये आर अश्विन, अमित मिश्रा और अक्षर पटेल ने बारीकी से पिच का मुआयना किया और आपस में सलाह मश्विरा किया ।

पिच क्यूरेटर के मुताबिक जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करेंगी उसे फायदा मिलेंगा और दोनो पारियों में भरपूर रन बनेंगे । पिच क्यूरेटर ने पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को पहले सात ओवर संभलकर खेलने की सलाह दी । टीम इंडिया के खिलाडि़यों ने बारी बारी से जाकर पिच का जायजा लिया और उसका मिजाज परखा । खिलाडि़यांे ने पिच क्यूरेटर से सलाह मश्विरा भी किया ।

टीम अभ्यास के दौरान खिलाडि़यों की सुरक्षा के लिये ग्रीन पार्क में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये थे और मीडिया और यूपीसीए के अधिकारियों के अलावा स्टेडियम में किसी को भी प्रवेश नही दिया गया ।

गौरतलब है कि ग्रीन पार्क में कल भारत और दक्षिण अफ्रीक के बीच गांधी मंडेला एक दिवसीय सीरीज का पहला एक दिवसीय मैच है जो सुबह नौ बजे शुरू होगा ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल