1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कानपुर टेस्ट: भारत की पहली पारी 318 पर सिमटी

कानपुर टेस्ट: भारत की पहली पारी 318 पर सिमटी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 23, 2016 10:17 am IST,  Updated : Sep 23, 2016 10:17 am IST

कानपुर: न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के पहले मैच के आज दूसरे दिन आधे घंटे में ही मेहमान टीम ने भारत की पहली को 318 के स्कोर पर रोक दिया। 291 पर 9 विकेट के

 Kane Williamson- India TV Hindi
Kane Williamson

कानपुर: न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के पहले मैच के आज दूसरे दिन आधे घंटे में ही मेहमान टीम ने भारत की पहली को 318 के स्कोर पर रोक दिया। 291 पर 9 विकेट के आगे आज खेल शुरु करते हुए कल के नाबाद बल्लेबाज़ रविंद्र जडेजा ने आक्रमक शुरुआत की और 44 गेंदों पर 42 रन ठोककर इरादे ज़ाहिर कर दिए लेकिन दूसरे छोर पर उमेश यादव उनका साथ नहीं दे पाए और वैगनर ने उन्हें विकेट के पीछे झिलवा दिया। यादव ने 9 रन बनाए।

न्यूज़ीलैंड की तरफ से बोल्ट और सैंटनर ने तीन-तीन विकेट लिए।

इसके पहले कल भारत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरा लेकिन विजय (65) और पुजारा (62) को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी निभायी और जब लग रहा था कि वे बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहेंगे तब दोनों ने अपने विकेट गंवाए। कप्तान विराट कोहली केवल दस गेंद तक टिक पाए और नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंजिक्य रहाणे (18) और रोहित शर्मा (35) क्रीज पर पर्याप्त समय बिताने के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे जबकि रविचंद्रन अश्विन (40) ने फिर से अपने बल्लेबाजी कौशल का अच्छा नमूना पेश किया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल