कानपुर: कल भारतीय स्पिनरों और चायकाल के बाद जहां बारिश ने निराश किया था वही आज टेस्ट सिरीज़ के पहले मैच के तीसरे दिन स्पिनरों ने शिकंजा कसते हुए न्यूज़ीलैंड की पहली पारी में चार विकेट झटक लिए। मेज़बान अभी भी भारतीय पारी के 318 के स्कोर से 80 रन पीछे है।
आज सुबह न्यूज़ीलैंड ने 152/1 के आगे खेलना शुरु किया और अभी स्कोर में सात रन ही जुड़े थे कि भारत को पहली सफलता लाथम के रुप में मिल गई जिन्हें अश्विन ने पुजारा के हाथों कैच आउट करवाया। लाथम ने 58 रन बनाए। इसके बाद रॉस टैलर कप्तान विलियम्सन का साथ देने आए लेकिन बग़ैर खाता खोले ही जडेजा की बॉल पर पगबाधा आउट हो गए।
न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ों पर भारतीय स्पिनर हावी हो चुके थे और बहुत अच्छे फ़ार्म में दिख रहे विलियम्सन भी इस प्रेशर को नही झेल पाए और 75 के स्कोर पर अश्विन की बॉल पर बोल्ड हो गए।
इसके बाद रोंची और सैंटनर ने पारी को संभालने की कोशिश की और पांचवे विकेट की साझेदारी में 49 रन जोड़े। लग रहा था कि ये दोनों टीम को और किसी विकेट के नुकसान के लंच तक ले जाएंगे लेकिन तभी जडेजा ने रॉंची को पगबाधा आउट कर दिया। रॉंची ने 38 रन बनाए। सैंटनर और वाटलिंग ने इसके बाद और कोई विकेट नही गिरने दिया।
लंच के समय सैंटनर(28) और वाटलिंग (3) क्रीज़ पर थे। अश्विन और जडेजा दो-दो विकेट ले चुके हैं।