कानपुर: सैंटनर ने यहां तीन मैचों की टेस्ट सिरीज़ के पहले मैच के पांचवें दिन ज़बरदस्त संघर्ष दिखाते हुए अपनी टीम की लगभग निश्चित हार को कुछ समय के लिए आगे बढ़ा दिया। न्यूज़ीलैंड ने लंच तक सात विकेट खोकर 205 रन बना लिए हैं और सैंटलर अब पुछल्ले बल्लेबाज़ों के साथ एक ऐसी लड़ाई लड़ रहे हैं जिसमें उनकी जीत असंभव लगती है।
सैंटनर 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ सोधी (2) हैं। आज सुबह किवीज़ ने 93 रनों पर 4 विकेट के आगे खेलना शुरु किया। आशा थी कि स्पिन ट्रैक पर अश्विन और जडेजा जल्द ही सफलता दिलाकर लंच के पहले ही 500वें टेस्ट का जश्न जीत के साथ मनाने में मदद करेंगे लेकिन रॉंची और सैंटनर ने ऐसा नहीं होने दिया। दोनों ने आज पहले तो संभल कर बल्लेबाज़े की और फिर शॉट लगाने शुरु किए और भारतीय गेंदबाज़ों ख़ासकर अश्विन और जडेजा को बहुत तंग किया। रॉंची शानदार अंदाज़ में अपनी सेंचुरी की तरफ बढ़ते नज़र आ रहे थे तभी जडेजा की एक बॉल को एक्रॉस खेलने की ग़लती कर बैठे और मिड विकेट पर अश्विन को कैच थमा बैठे। रॉंची ने 80 रन बनाए जिसमें 9 चौक्के और एक छक्का शामिल था। उसने आज सैंटनर के साथ पांचवें विकेट की साझेदारी में 55 रन जोड़े। वैसे दोनों ने कुल 102 रनों की साजेदारी की है।
सैंटनर ने हालांकि एक छोर संभाले रखा और अपने करियर का पहला अर्धशतक जमाया। रोंची के आउट होने के बाद सैंटनर ने बीजे वाटलिंग ( 18) के साथ मिलकर अगले दस ओवर तक भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। इन दोनों ने छठे विकेट के लिये 36 रन जोड़े। शमी ने विकेटकीपर बल्लेबाज वाटलिंग को पगबाधा आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। शमी ने अपने अगले ओवर में नये बल्लेबाज मार्क क्रेग को भी बोल्ड कर दिया जो मांसपेशियों में खिंचाव के कारण श्रृंखला के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे।