कानपुर: न्यूज़ीलैंड ने चार टेस्ट मैचों की सिरीज़ के पहले मैच में गुरुवार को लंच के बाद शानदार वापसी करते हुए भारत के तीन और विकेट चटका दिए। चाय के समय तक भारत ने 4 विकेट खोकर 185 रन बना लिए थे। इस समय रहाणे और रोहित क्रीज़ पर हैं।
लंच तक भारत मज़बूत स्थिति में नज़र आ रहा था और ओपनर मुरली विजय और पुजारा अच्छे फ़ॉर्म में दिख रहे थे। दोनों ने लंच के बाद अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की लेकिन तभी 154 के स्कोर पर स्पिनर सेंटनर को उस समय दूसरी सपलता मिल गई जब उन्होंने अपनी ही बॉलिंग पर पुजारा का कैच पकड़ लिया। पुजारा ने 62 रन बनाए। इसके बाद कप्तान कोहली आए लेकिन वह सिर्फ 9 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद मुरली भी 65 के व्यक्तिगत स्कोर पर विकेट के पीछे लपक गए।
लंच के बाद न्यज़ीलैंड कितना हावी था इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लंच के बाद उसने 80 रन देकर तीन विकेट लिए।