1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर कपिल देव का बड़ा बयान, कोहली को लेकर कही ये बात

तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर कपिल देव का बड़ा बयान, कोहली को लेकर कही ये बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 02, 2019 10:09 pm IST,  Updated : Jan 02, 2019 10:09 pm IST

मैदान पर विराट कोहली की आक्रामकता के बारे में पूछने पर 1983 विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा कि जब तक टीम अच्छा खेल रही है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता

तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर कपिल देव का बड़ा बयान, कोहली को लेकर कही ये बात- India TV Hindi
तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर कपिल देव का बड़ा बयान, कोहली को लेकर कही ये बात Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई। महान हरफनमौला कपिल देव ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उसे अविश्वसनीय बताया। कपिल ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘शानदार। पिछले 15 महीने में कोई और टीम तेज गेंदबाजी में इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। भारतीय टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। यह अविश्वसनीय है।’’ 

मैदान पर विराट कोहली की आक्रामकता के बारे में पूछने पर 1983 विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा कि जब तक टीम अच्छा खेल रही है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

 
उन्होंने कहा, ‘‘एम एस धोनी का इतना खामोश रहना खेल के लिये अच्छा था या बुरा। हर कप्तान की अपनी सोच होती है और यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे लेते हैं। मैदान पर जब तक वह अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दो लोग एक जैसे नहीं हो सकते।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल