1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नए प्रयोग होने चाहिए, टेस्ट क्रिकेट में रोमांच लाना जरूरी: कपिल देव

नए प्रयोग होने चाहिए, टेस्ट क्रिकेट में रोमांच लाना जरूरी: कपिल देव

 Written By: IANS
 Published : Sep 19, 2016 09:20 pm IST,  Updated : Sep 19, 2016 09:20 pm IST

भारत को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट को लेकर किए जा रहे नवीन प्रयोगों का समर्थन किया और कहा कि यह गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।

Kapil Dev. (Photo: PTI)- India TV Hindi
Kapil Dev. (Photo: PTI)

नई दिल्ली: भारत को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट को लेकर किए जा रहे नवीन प्रयोगों का समर्थन किया और कहा कि यह गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। कपिल ने कहा कि नए खिलाड़ियों की मानसिकता बदल चुकी है जिसके परिणामस्वरूप अधिकतर टेस्ट मैच अब नतीजे देने वाले हो रहे हैं।

कपिल ने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट में रोमांच लाना जरूरी हो गया है। जब आप अमेरिका या यूरोप के दूसरे हिस्सों में जाएंगे तो लोग मजाक उड़ाते हैं कि आप लोग पांच-पांच दिन टेस्ट मैच खेलते हैं और वह भी बेनतीजा रहता है। मेरे खयाल से खेल में रोमांच को होना नए युग की जरूरत है, क्योंकि अब मानसिकता में बदलाव आया है। हम ऐसा नहीं कर रहे कि 90 ओवरों तक खेलने में कोई कला ही नहीं है। बल्कि आज 90 ओवरों तक बल्लेबाजी करना आज भी कला ही है।’ 

कपिल ने कहा, ‘अगर मैं एक गेंदबाज हूं तो मैं ऐसे बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजी करना पसंद करूंगा जो मेरे सामने चुनौती पेश करे। अगर बल्लेबाज लगातार पांच ओवर खेलकर एक भी रन नहीं बनाता तो मुझे विकेट नहीं मिलेगा, क्योंकि उसका पूरा ध्यान विकेट बचाने पर ही है। लेकिन आज गेंदबाज और बल्लेबाज के सामने चुनौती बढ़ चुकी है, क्योंकि मानसिकता में बदलाव आ चुका है।’ 

कपिल ने मेजबान टीम के अनुसार पिच बनाए जाने की भी वकालत की और कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘अगर आप घरेलू माहौल में खेल रहे हैं तो ऐसा क्यों न करें? निश्चित तौर पर मेजबान टीम को घरेलू माहौल का फायदा मिलना चाहिए। आप ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका खेलने जाइए तो आपको स्पिन के अनुकूल पिच नहीं मिलेगी।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल