1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईडन गार्डन्स में घंटी बजाएंगे कपिल

ईडन गार्डन्स में घंटी बजाएंगे कपिल

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 27, 2016 10:48 am IST,  Updated : Sep 27, 2016 10:49 am IST

कोलकाता: पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को लाड्र्स जैसी ईडन गार्डन्स की घंटी पहली बार बजाने का सम्मान मिलेगा जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां शुक्रवार से दूसरे क्रिकेट टेस्ट की शुरूआत का संकेत

Kapil Dev- India TV Hindi
Kapil Dev

कोलकाता: पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को लाड्र्स जैसी ईडन गार्डन्स की घंटी पहली बार बजाने का सम्मान मिलेगा जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां शुक्रवार से दूसरे क्रिकेट टेस्ट की शुरूआत का संकेत होगा। बंगाल क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अविषेक डालमिया ने बताया, यह (अध्यक्ष) सौरव गांगुली का विचार था और कपिल टेस्ट मैच की सुबह घंटी बजाने को राजी हो गए हैं। 

लाड्र्स में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, प्रशासक या जाने माने खेल प्रेमी द्वारा पांच मिनट तक घंटी बजाने की परंपरा की शुरूआत 2007 में हुई थी। अविषेक ने बताया कि चांदी की परत वाली यह विशाल घंटी ईडन की घड़ी के समीप लगाई जाएगी और इसे अगले कुछ दिनों में स्थापित किया जाएगा। पांच दिनों के दौरान प्रत्येक सुबह अलग अलग व्यक्ति इस घंटी को बजाएंगे जो दिन के खेल की शुरूआत का संकेत होगा। 

इस बीच बीसीसीआई ने कैब को पत्र लिखकर पुष्टि की है कि ईडन टेस्ट भारत का घरेलू सरजमीं पर 250वां टेस्ट होगा और बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने पुष्टि की है कि वह विशेष रूप से तैयार कराए गए चांदी के 100 ग्राम के सिक्के से दोनों टीमों को सम्मानित करेंगे। ठाकुर एक अक्तूबर को आएंगे और अगले दिन 250 टेस्ट की उपलब्धि के लिए सम्मान होगा। कैब ने मैच में टास के लिए सोेने का विशेष सिक्का भी बनवाया है। दोनों टीमों के कल शाम पहुंचने की उम्मीद है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल