1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नायर का कमाल: पहला ही शतक ट्रिपल सेंचुरी मारने वाले पहले इंडियन

नायर का कमाल: पहला ही शतक ट्रिपल सेंचुरी मारने वाले पहले इंडियन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 19, 2016 04:34 pm IST,  Updated : Dec 19, 2016 04:34 pm IST

इंग्लैंड के खिलफ चल रही टेस्ट सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में करुण नायर ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। वह टेस्ट में अपने पहले शतक को ट्रिपल सेंचुरी में बदलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

Karun Nair | AP Photo- India TV Hindi
Karun Nair | AP Photo

चेन्नई: इंग्लैंड के खिलफ चल रही टेस्ट सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में करुण नायर ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। वह टेस्ट में अपने पहले शतक को ट्रिपल सेंचुरी में बदलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। यही नहीं ऐसा करने वाले वह दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले यह कारनामा ​सिर्फ दो बल्लेबाजों ने किया था और दोनों ही भारतीय नहीं थे।

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नायर के अलावा वेस्टइंडीज के सर गैरी सोबर्स और ऑस्ट्रेलिया के बॉब सिम्पसन ही ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में अपने पहले शतक को ट्रिपल सेंचुरी में बदला हो। सर गैरी सोबर्स ने 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए 365 रन की नॉटआउट पारी खेली थी। उनका यह स्कोर तब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर बना था और यह रिकॉर्ड अगले कई सालों तक कायम रहा था।

पढ़ें: पहला शतक ही डबल सेंचुरी, नायर से पहले इन्होंने भी किया था यह कमाल

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बॉब सिम्पसन ने 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट शतक को तिहरे शतक में बदला था। तब इस ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज ने 311 रन बनाए थे। करुण नायर ने पहले ही टेस्ट शतक को तिहरे शतक में बदलने का कारनामा सिम्पसन के रिकॉर्ड के करीब 52 साल बाद किया है। इस तरह पता चलता है कि उनकी यह उपलब्धि कितनी खास है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।