1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कौशल का बॉलिंग एक्शन ग़ैरकानूनी, दूसरे पर प्रतिबंध

कौशल का बॉलिंग एक्शन ग़ैरकानूनी, दूसरे पर प्रतिबंध

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 30, 2015 07:44 am IST,  Updated : Sep 30, 2015 07:48 am IST

कोलंबो: श्रीलंका के स्पिन बॉलर थारिंदु कौशल पर दूसरा बॉल करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उनके बॉलिंग एक्शन की जांच में इसे नियमों के विरुद्ध पाया गया है। ये जानकारी मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय

कौशल का बॉलिंग एक्शन...- India TV Hindi
कौशल का बॉलिंग एक्शन ग़ैरकानूनी, दूसरे पर प्रतिबंध

कोलंबो: श्रीलंका के स्पिन बॉलर थारिंदु कौशल पर दूसरा बॉल करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उनके बॉलिंग एक्शन की जांच में इसे नियमों के विरुद्ध पाया गया है। ये जानकारी मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दी।

ICC ने एर बयान में कहा कि 22 साल के कौशल के दूसरा पर तो रोक है लेकिन वह ऑफ़ स्पिन कर सकते हैं। बॉलिंग एक्शन की जांच के रिज़ल्ट में पाया गया कि बॉलिंग करते समय कौशल की कोहनी 15 डिग्री तक मुड़ती है जोकि ठीक है लेकिन दूसरा बॉल करते समय ये 15 डिग्री से ज़्यादा मुड़ जाती है।

दूसरा ऑफ़ स्पिनर की वह बॉल होती है जो दाएं हाथ के बल्लेबाज़ को छोड़ती हुी निकल जाती है।

कौशल ने श्रीलंका के लिए छह टेस्ट खेले हैं और उन्हें 37 साल के रंगना हेरथ के वारिस के रुप में देखा जाता है। कौशल टेस्ट में दो बार पांच विकेट ले चुके हैं और हाल ही में भारत के ख़िलाफ़ तीन टेस्ट मैच की सीरीज़ में उन्होंने 13 विकेट लिए थे। इसके बाद ही उनके बॉलिंग एक्शन की जांच के आदेश दिए गए थे।

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल