बेंगलुरु: रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान शेन वॉटसन ने इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स पर 15 रन की जीत का श्रेय अर्धशतक जड़ने वाले केदार जाधव और गेंदबाजों को दिया।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
केदार जाधव के 37 गेंद में 5 छक्कों और 5 चौकों की बदौलत 69 रन से RCB ने खराब शुरूआत से उबरते हुए 8 विकेट पर 157 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ऋषभ पंत की 36 गेंद में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 57 रन की पारी के बावजूद 9 विकेट पर 142 रन ही बना सकी। वॉटसन ने मैच के बाद कहा, ‘यह शानदार जीत है। केदार जाधव ने बेहतरीन पारी खेली लेकिन हमारा स्कोर प्रतिस्पर्धी स्कोर से कुछ कम रह गया। विकेट थोड़ा धीमा था जिसके बाद गेंदबाजों ने हमें शानदार जीत दिलाई।’
इन्हें भी पढ़ें:
- IPL 2017: धोनी ने अंपायर से किया मज़ाक तो लग गई फ़टकार
- IPL 2017: राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स ने की धोनी की महा-बेइज़्ज़ती, फैंस को आया ग़ुस्सा
वॉटसन ने कहा, ‘यह प्रभावी प्रदर्शन था और मैच के दौरान हमें लय बनाए रखी।’ वॉटसन ने स्लॉग ओवरों में गेंदबाजी करते हुए अपने अंतिम 2 ओवर में सिर्फ 7 रन दिए और अंतिम ओवर में पवन नेगी ने 3 रन देकर 2 विकेट हासिल किए जबकि दिल्ली को जीत के लिए 19 रन की दरकार थी।