1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ v IND: भारत के खिलाफ जीत के हीरो रॉस टेलर ने लाथम की तारीफ में कही बड़ी बात

NZ v IND: भारत के खिलाफ जीत के हीरो रॉस टेलर ने लाथम की तारीफ में कही बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Feb 05, 2020 05:10 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 05:10 pm IST

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड को जीत दिलाने वाले टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने कहा है कि उनकी और कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम की साझेदारी टीम के लिए अहम रही और लाथम ने उनके ऊपर से दबाव कम कर दिया जिससे वो अपना खेल खेलने में सफल हुए।

NZ v IND: भारत के खिलाफ जीत...- India TV Hindi
NZ v IND: भारत के खिलाफ जीत के हीरो रॉस टेलर ने लाथम की तारीफ में कही बड़ी बात Image Source : AP IMAGE

हैमिल्टन| बेहतरीन शतक लगा बुधवार को भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड को जीत दिलाने वाले टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने कहा है कि उनकी और कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम की साझेदारी टीम के लिए अहम रही और लाथम ने उनके ऊपर से दबाव कम कर दिया जिससे वो अपना खेल खेलने में सफल हुए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 348 रनों का लक्ष्य रखा था। कीवी टीम ने टेलर के नाबाद 109 रनों के दम पर यह मैच चार विकेट से अपने नाम किया। उन्होंने लाथम के साथ चौथे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की।

टेलर को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद टेलर ने कहा, "इस लक्ष्य को हासिल करना अच्छा रहा। हम उन्हें 350 के अंदर रोकने में सफल रहे, इससे हमें मौका मिला। हमारे दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों के संयोजन से भी हमें मौका मिला और हमने छोटी बाउंड्रीज को निशाना बनाया।"

लाथम को लेकर टेलर ने कहा, "लाथम ने मेरे ऊपर से दबाव हटा दिया। मैंने अपनी टीम के खिलाड़ियों से कहा था कि हैमिल्टन मेरे लिए अपने बिस्तर पर सोने के जैसा है। साउदी ने कहा था कि तुम अपना बिस्तर अपने साथ ले जा सकते हो। मैच खत्म कर अच्छा लग रहा है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल