1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केमार रोच ने बताया, एशेज की तरह है हमारे लिए यह इंग्लैंड का दौरा

केमार रोच ने बताया, एशेज की तरह है हमारे लिए यह इंग्लैंड का दौरा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 05, 2020 06:01 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 06:01 pm IST

आईसीसी ने कोविड-19 के कारण गेंद को चमकाने के लिए सलाइवा के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। रोच ने कहा कि वे लोग गेंद को चमकाने का नया तीरका निकाल लेंगे।

Kemar Roach, England, West Indies, ENG vs WI, Covid, Ashes - India TV Hindi
Kemar Roach Image Source : AP

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच ने कहा है कि टीम का एक मात्र लक्ष्य इंग्लैंड में होने वाली सीरीज में जीत हासिल करना है। इंग्लैंड और विंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज आठ जुलाई से शुरू हो रही है। पहला टेस्ट एजेस बाउल में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को इससे पहले वाली सीरीज में अपने घर में मात दी थी।

द गार्जियन ने रोच के हवाले से लिखा है, "ट्रॉफी को वापस घर ले जाना एक मात्र लक्ष्य है। इंग्लैड में जीतना अच्छा रहेगा लेकिन यह ट्रॉफी जीतने वाली बात है।"

उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए सबसे बड़ी सीरीज है, यह हमारे लिए एशेज के समान है।"

आईसीसी ने कोविड-19 के कारण गेंद को चमकाने के लिए सलाइवा के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। रोच ने कहा कि वे लोग गेंद को चमकाने का नया तीरका निकाल लेंगे।

उन्होंने कहा, "हां, यह काफी मुश्किल होगा लेकिन उम्मीद है कि हमें कुछ गर्मियों वाले दिन मिलेंगे तो हम पसीने से कुछ काम कर सकेंगे। जिस भी तरह का मौसम होगा हम रास्ता निकाल लेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल