1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. किंग्ल इलेवन पंजाब के मालिक नेस वाडिया ने किया ऐलान, अश्विन नहीं जाएंगे दिल्ली कैपिटल्स

किंग्ल इलेवन पंजाब के मालिक नेस वाडिया ने किया ऐलान, अश्विन नहीं जाएंगे दिल्ली कैपिटल्स

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2019 07:55 am IST,  Updated : Oct 15, 2019 07:55 am IST

किंग्ल इलेवन पंजाब के मालिक नेस वाडिया ने रविचंद्रन अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स को नहीं सौंपने का फैसला किया है। 

R. Ashwin- India TV Hindi
R. Ashwin Image Source : BCCI

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने सोमवार को कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों की अदला बदली में रविचंद्रन अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स को नहीं सौंपने का फैसला किया है। 

गौरतलब है कि नव नियुक्त मुख्य कोच अनिल कुंबले चाहते हैं कि अश्विन टीम के साथ बने रहें जो पिछले दो सत्र में कप्तान थे। वाडिया ने पीटीआई से कहा, ‘‘(किंग्स इलेवन पंजाब के) बोर्ड ने पुनर्विचार किया और उसे अहसास हुआ कि अश्विन टीम का अहम हिस्सा हैं। दिल्ली कैपिटल्स के साथ चर्चा हुई थी लेकिन इन चर्चाओं का कोई परिणाम नहीं निकला। वह जिस तरह से क्रिकेट खेलते हैं और उनका प्रदर्शन सब कुछ बयां करता है। ’’ 

अश्विनी की अगुवाई में किंग्स इलेवन ने पिछले दो सत्र में शुरुआती चरण में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन दोनों अवसरों पर टीम बाद में लय खो बैठी तथा 2018 में सातवें और 2019 में छठे स्थान पर रही। इसके बावजूद पंजाब अश्विन के साथ बना हुआ है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल