1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अपने साथ हुए भेदभाव का खुलासा करेंगे किरमानी

अपने साथ हुए भेदभाव का खुलासा करेंगे किरमानी

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 30, 2015 01:20 pm IST,  Updated : Dec 30, 2015 01:20 pm IST

भारत के पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी ने कहा है कि वह अपनी जल्दी ही जारी होने वाली आत्मकथा में साथी क्रिकेटरों द्वारा उनके साथ किए भेदभाव का खुलासा करेंगे।

syed kirmani- India TV Hindi
syed kirmani

बेंगलुरू: भारत के पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी ने कहा है कि वह अपनी जल्दी ही जारी होने वाली आत्मकथा में साथी क्रिकेटरों द्वारा उनके साथ किए भेदभाव का खुलासा करेंगे। किरमानी ने पीटीआई भाषा से कहा, मैं लोगो के अहमं का पीडि़त रहा। मेरे साथ ऐसा हुआ। मेरे साथ खेलने वाले खिलाड़ी चयनकर्ता बन गए। यह घरेलू क्रिकेट में 1986 से 1993 के बीच हुआ और मैंने शानदार प्रदर्शन किया। मेरी फिटनेस में कोई कमी नहीं थी और ना ही मैं किसी विवाद का हिस्सा रहा और इसके बावजूद मुझे नहीं चुना गया, इसके बारे में मेरी किताब में लिखा होगा। किरमानी ने कहा कि वह 2011 विश्व कप के दौरान अपनी किताब रिलीज करना चाहते थे लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी गई थी।

उन्होंने कहा, हर चीज के लिए समय होता है और समय आ गया है कि मुझे कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए नामित किया जाए। किरमानी ने कहा कि वह अपनी किताब के नाम का खुलासा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, किताब का शीर्षक ध्यान खींचने वाला होना चाहिए। अगर कोई विवादास्पद शीर्षक होता है तो यह बहुत बिकती है। किरमानी इससे भी निराश हैं कि उन्होंने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ :केएससीए: के निदेशक पद पर बने रहने के लिए नहीं कहा गया। उन्होंने कहा, मैं केएससीए का छह साल तक निदेशक रहा और लेकिन इसके बाद उन्होंने मुझे मौका नहीं दिया। ऐसा क्यों हुआ। क्या मेरा प्रदर्शन खराब था। किस आधार पर। यह सिर्फ अहं है।

यह पूछने पर कि उन्हें किसने निराश किया, किरमानी ने कहा, और कौन। उनकी कुर्सी की ताकत बोलती है। उनकी पैसे की ताकत बोलती है। आईपीएल टीमों की अगुआई भारतीयों की जगह विदेशी खिलाडि़यों द्वारा करने के मुद्दे पर किरमानी ने कहा कि सभी देशों को पहले अपने खिलाडि़यों को प्राथमिकता देनी चाहिए क्योंकि कप्तानी और कोच के दावेदारों की कमी नहीं है। वर्ष 2015 सत्र में दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रायल्स ने विदेशी खिलाडि़यों को अपना कप्तान बनाया था। किरमानी ने कहा कि वह कोचिंग पद के भूखे नहीं हैं लेकिन उन्हें लगता है कि उन्हें खेल की सेवा करने का मौका नहीं मिला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल