1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केकेआर ने जेम्स फोस्टर को क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया

केकेआर ने जेम्स फोस्टर को क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 10, 2020 05:05 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 05:05 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अगले महीने शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र के लिए सोमवार को इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर जेम्स फोस्टर को क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया। 

James Foster, KKR- India TV Hindi
KKR appoints James Foster as fielding coach Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अगले महीने शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र के लिए सोमवार को इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर जेम्स फोस्टर को क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नियुक्ति की पुष्टि की। फोस्टर असम के क्रिकेटर सुभादीप घोष की जगह लेंगे जो पिछले सत्र से पूर्व टीम के साथ जुड़े थे।

इंग्लैंड के लिए 39 साल के फोस्टर ने 2001 से 2009 के बीच सात टेस्ट, 11 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। फोस्टर ने 2001 में मोहाली में भारत के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया और कोचिंग से जुड़ने के लिए 2018 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लिया। 

फोस्टर केकेआर में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम की अगुआई वाले कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। मैकुलम ने मुख्य कोच के रूप में जाक कैलिस की जगह ली है। दो बार के आईपीएल विजेता केकेआर की टीम की अगुआई 29 मार्च से शुरू हो रहे 2020 सत्र में दिनेश कार्तिक करेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।