1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: कोलकाता ने जीत के साथ खोला खाता, दिल्ली को 9 विकेट से हराया

IPL: कोलकाता ने जीत के साथ खोला खाता, दिल्ली को 9 विकेट से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 10, 2016 08:16 pm IST,  Updated : Apr 10, 2016 11:29 pm IST

अपने हरफनमौला खेल की बदौलत दो बार की चैमिप्यन कोलकाता नाइट राइर्ड्स (KKR) टीम ने रविवार को ईडन गार्डस्ट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नौवें संस्करण के दूसरे मुकाबले में दिल्ली डेयर डेविल्स को 9 विकेट से हरा दिया।

kkr- India TV Hindi
kkr Image Source : PTI

कोलकाता: अपने हरफनमौला खेल की बदौलत दो बार की चैमिप्यन कोलकाता नाइट राइर्ड्स (KKR) टीम ने रविवार को ईडन गार्डस्ट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नौवें संस्करण के दूसरे मुकाबले में दिल्ली डेयर डेविल्स को 9 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए कोलकाता ने दिल्ली को 98 रनों पर सीमित कर दिया और फिर कप्तान गौतम गम्भीर (नाबाद 38) और रोबिन उथप्पा (35) की सलामी जोड़ी के बीच हुई 69 रनों की साझेदारी की बदौलत 14.1 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए।

उथप्पा ने अपनी 33 गेंदों की बेहतरीन पारी में सात चौके लगाए। उथप्पा का विकेट अमित मिश्रा ने लिया।  कप्तान ने 41 गेंदों का सामना कर पांच चौके लगाए। गम्भीर ने उथप्पा का साथ देने आए मनीष पांडेय (नाबाद 15) के साथ 30 रनों की साझेदारी की। पांडेय ने 12 गेंदों पर तीन चौके लगाए। इससे पहले, दिल्ली ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मनमाफिक शुरुआत नहीं की। 24 रन पर उसने अपने दक्षिण अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (17) को गंवा दिया। यह दिल्ली के लिए अलग पड़ाव था।

इसके बाद दिल्ली ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। 35 रनों पर चार विकेट गंवाने के बाद दिल्ली ने 20 रनों की एक साझेदारी देखी। इस दौरान मयंक अग्रवाल (9), श्रेयस अय्यर (0), करुण नायर (3), संजू सैमसन (15), पवन नेगी (11), विश्व कप हीरो कार्लोस ब्राथवेट (6), क्रिस मौरिस (11), अमित मिश्रा (3) और कप्तान जहीर खान (4) के विकेट गंवाए।

दिल्ली का एक विकेट गिरता तो दूसरे से उम्मीद बंधती लेकिन कोई भी उस उम्मीद पर कायम नहीं हुआ। कोलकाता के गेंदबाज लगातार उस पर हावी होते होते रहे और दिल्ली को 17.4 ओवरो में समेट दिया। आंद्रे रसेल और ब्रैड हॉग ने कोलकाता के लिए तीन-तीन विकेट लिए जबकि जॉन हेस्टिंग्स और पीयूष चावला ने दो-दो सफलता हासिल की।

टीमें :

कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), रोबिन उथप्पा, मनीष पांडेय, कोलिन मुनरो, सूर्यकुमार यादव, यूसुफ पठान, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, जॉन हेस्टिंग्स, ब्रैड हॉग, उमेश यादव।

दिल्ली डेयरडेविल्स: मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, क्विंटन डी कॉक, करुण नायर, संजू सैमसन, कार्लोस बाथवेट, पवन नेगी, क्रिस मौरिस, अमित मिश्रा, जहीर खान (कप्तान) और नेथन कोल्ट नाइल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल