1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राहुल को लेकर धवन का बड़ा बयान, कहा- 12वें खिलाड़ी के तौर पर भी जड़ सकते हैं शतक

राहुल को लेकर धवन का बड़ा बयान, कहा- 12वें खिलाड़ी के तौर पर भी जड़ सकते हैं शतक

 Reported By: IANS
 Published : Feb 12, 2020 06:05 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 06:09 pm IST

भारतीय टीम के नियमित सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को लगता है कि लोकेश राहुल इस समय इतनी अच्छी फॉर्म में हैं कि वह 12वें नंबर के खिलाड़ी के तौर पर भी शतक जमा सकते हैं।

राहुल को लेकर धवन का...- India TV Hindi
राहुल को लेकर धवन का बड़ा बयान, कहा- 12वें खिलाड़ी के तौर पर भी जड़ सकते हैं शतक Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय टीम के नियमित सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को लगता है कि लोकेश राहुल इस समय इतनी अच्छी फॉर्म में हैं कि वह 12वें नंबर के खिलाड़ी के तौर पर भी शतक जमा सकते हैं। राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को खेले गए तीसरे वनडे में 112 रनों की शानदार पारी खेली।

धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "शानदार खेले, यह बेहतरीन शतक था भाई। अच्छा जा रहे हो। आप जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हो उससे तो आप 12वें नंबर पर आकर भी शतक जमा सकते हो।"

KL Rahul
Image Source : SHIKHARDOFFICIAL/INSTAKL Rahul

अभी कुछ दिनों पहले ही राहुल, धवन को सलामी बल्लेबाजी के लिए टक्कर दे रहे थे। हालांकि अब वनडे में उनका स्थान पक्का हो गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों वनडे में उन्होंने नंबर-5 पर बल्लेबाजी की है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल