1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केएल राहुल ने खेली एक और धमाकेदार पारी, खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

केएल राहुल ने खेली एक और धमाकेदार पारी, खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 13, 2019 07:17 pm IST,  Updated : Feb 14, 2019 01:44 pm IST

भारतीय टीम के सालामी बल्लेबाज केएल राहुल पिछले काफी समय से अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे। इसके बाद कॉफि विद करण शो पर हुए विवाद के बाद उनकी मुसीबतें और बढ़ गई थी।

KL Rahul- India TV Hindi
KL Rahul Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय टीम के सालामी बल्लेबाज केएल राहुल पिछले काफी समय से अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे। इसके बाद कॉफि विद करण शो पर हुए विवाद के बाद उनकी मुसीबतें और बढ़ गई थी। इस सब चीजों को देख कर लग रहा था कि यह खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना पाएगा, लेकिन हाल ही में राहुल ने दो धमाकेदार पारी खेलकर टीम इंडिया का दरवाजा एक और बार खटखटाया है।

केएल राहुल ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ जारी दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच की पहली इनिंग में 81 रनों की पारी खेली है। इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके भी लगाए। पहले टेस्ट मैच में भी उन्होंने 89 रनों की पारी खेली थी।

दो बार 80 से अधिक रन बनाने वाले इस खिलाड़ी को शतक ना लगा पाने का अफसोस तो जरूर होगा, लेकिन उनकी फॉर्म वापस आना उनके और भारत के लिए शुभ संकेत है। राहुल वनडे और टी20 में भारत के लिए काफी रन बना चुके हैं। इंग्लैंड में उन्होंने टी20 सीरीज के दौरान एक शतक भी लगाया था।

उल्लेखनीय है, इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ जारी मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 282 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से राहुल के अलावा अभिमन्यु ईश्वरन ने 117 और प्रियांक पांचाल ने 50 रनों की शानदार पारी खेली वहीं करुण नायर 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल