
1 दिल डुबा देने वाली ख़बर के साथ शुरुआत
कार्लोस ब्रैथवेट ने 2011 में त्रिनिदाद-टोबागो के ख़िलाफ़ 90 पर सात विकेट लेकर धमाकेदार शुरुआत की थी। अक्टूबर में टी20 और वनडे के लिए उनका चयन वेस्ट इंडीज़ की टीम में हो गया। अभी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में क़दम रखा ही था कि ऐसी ख़बर मिली कि उनका दिल ही डूब गया।
ब्रैथवेट बांग्लादेश के टूर की तैयारी र रहे थे कि उन्हें ख़बर मिली कि उनकी मां को कैंसर हो गया है और उन्हें केमोथेरेपी करवानी पड़ेगी।
ब्रैथवेट ने इस ख़बर को जैसे तैसे पीकर दौरे पर निकल पड़े। केमोथेरेपी में सिर के बाल उड़ जाते हैं इसलिए उन्होंने सिर मंडवाकर तस्वीर अपनी मां को भेजी। इस सदमे से उबरने का श्रेय वह अपनी मां को देते हैं और उनका कहना है कि उनकी मां में उनसे कहीं ज़्यादा मानसिक रुप से ताक़तवर है। उन्होंने कहा, "उन्होंने ये सदमा मुझसे बेहतर ढंग से झेला। मैं सरा वक़्त परेशान रहता था, रोता रहता था लेकिन उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान खिलती रहती थीI"