1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इन 11 वनडे में कोहली न होते तो क्या होता, जाने कबसे गिरा कोहली का प्रदर्शन

इन 11 वनडे में कोहली न होते तो क्या होता, जाने कबसे गिरा कोहली का प्रदर्शन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 24, 2015 07:48 am IST,  Updated : Jun 24, 2015 08:09 am IST

नई दिल्ली:  भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज विराट कोहली अंडर 19 विश्व कप 2008 में वो भारतीय टीम के कप्तान के रूप में पहली बार भारतीय दर्शकों से रूबरू हुए थे। उस विश्व कप में

इन 11 वनडे में कोहली न...- India TV Hindi
इन 11 वनडे में कोहली न होते तो क्या होता

नई दिल्ली:  भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज विराट कोहली अंडर 19 विश्व कप 2008 में वो भारतीय टीम के कप्तान के रूप में पहली बार भारतीय दर्शकों से रूबरू हुए थे।

उस विश्व कप में उन्होंने सिर्फ अपनी कप्तानी से ही नहीं बल्कि अपने बल्लेबाजी से करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया था

अंडर 19 विश्व कप 2008 में उन्होंने भारत को दूसरी बार विश्वकप का खिताब दिलाया था इसी प्रर्दशन के दम पर उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली।

विराट कोहली ने बल्लेबाजी के कौशल से सभी क्रिकेट विश्लेषकों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या ये बल्लेबाज कहीं आने वाले समय में वो किर्तिमान स्थापित ना कर दे, जो भविष्य में तोड़ना असंभव ना हो जाए। विराट कोहली ने महज 100 मैचों में वो रिकार्ड ध्वस्त कर दिया जो शायद कभी किसी ने सपनें में भी नहीं सोचा होगा। विराट कोहली ने सबसे तेज पांच हजार रनों तक पहुंचने का रिकॉर्ड कायम किया है।
अगर हाल ही के प्रदर्शन की बात करे तो पिछली टेस्ट श्रृंखला में भले ही भारत 4-0 से हार गई लेकिन विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आने दी 4 शतकों के साथ 692 रन बनाए जो की स्टीव स्मिथ के बाद दूसरे सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले बल्लेबाज थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल