1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोबे ब्रायंट की मौत ने जिंदगी के प्रति नजरिया बदला : विराट कोहली

कोबे ब्रायंट की मौत ने जिंदगी के प्रति नजरिया बदला : विराट कोहली

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 04, 2020 04:40 pm IST,  Updated : Feb 04, 2020 04:40 pm IST

कोहली ने मंगलवार को कहा,‘‘सबसे पहले तो यह हर किसी को स्तब्ध करने वाली खबर थी। मैं उन्हें खेलते देखते हुए बड़ा हुआ हूं।"

Kobe Bryant, Virat Kohli- India TV Hindi
Kobe Bryant's death changed his outlook towards life: Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGES

हैमिल्टन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि एनबीए के दिग्गज कोबे ब्रायंट की हेलीकाप्टर दुर्घटना में हुई मौत ने उनके लिए जिंदगी के मायने बदल दिये हैं। दो बार के ओलंपिक चैम्पियन ब्रायंट को बास्केटबॉल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। पिछले महीने 41 साल के ब्रायंट और उनकी 13 वर्षीय बेटी गियाना सहित सात लोगों की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी थी। 

कोहली ने मंगलवार को कहा,‘‘सबसे पहले तो यह हर किसी को स्तब्ध करने वाली खबर थी। मैं उन्हें खेलते देखते हुए बड़ा हुआ हूं। लेकिन कोई ऐसा हो जिसका आप अनुसरण करते हैं उसकी मौत हो तो आपके लिए जिंदगी का नजरिया बदल जाता है।’’ 

भारतीय कप्तान ने कहा,‘‘आखिर में जिंदगी काफी अस्थिर हो सकती है। यह बहुत अप्रत्याशित है। कई बार हम दबाव में होते हैं कि कल क्या करना है और ऐसे में आज जिंदगी का लुत्फ उठाना भूल जाते हैं। हमारे पास जो भी है उसकी सराहना की जानी चाहिए और उसका आभारी होना चाहिए।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल