1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली-अनुष्का का हनीमून ख़त्म, बॉलीवुड एक्ट्रेस बहू बनकर लौटी ससुराल

कोहली-अनुष्का का हनीमून ख़त्म, बॉलीवुड एक्ट्रेस बहू बनकर लौटी ससुराल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 20, 2017 02:19 pm IST,  Updated : Dec 20, 2017 02:19 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का हनीमून मनाकर दिल्ली लौट आए हैं. दोनों ने 11 दिसंबर को इटली में सीक्रेट रुप से शादी की थी और फिर हनीमून पर निकल गए थे. नवेली दुल्हन अनुष्का बहू के रुप में दिल्ली में विराट कोहली के घर पहुंची.

kohli, anushka- India TV Hindi
kohli, anushka

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का हनीमून मनाकर दिल्ली लौट आए हैं. दोनों ने 11 दिसंबर को इटली में सीक्रेट रुप से शादी की थी और फिर हनीमून पर निकल गए थे. नवेली दुल्हन अनुष्का बहू के रुप में दिल्ली में विराट कोहली के घर पहुंची. 21 दिसंबर को विराट-अनुष्का दिल्ली में रिसेप्शन दे रहे हैं और फिर इसके बाद 26 को मुंबई में रिसेप्शन होगा जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के बड़े सितारे शिरकत करेंगे.. दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन में ज्यादातर मेहमान विराट और अनुष्का के रिश्तेदार होंगे जो शादी में शामिल नहीं हो पाए थे.

खबरों के अनुसार दिल्ली लौटते ही विराट-अनुष्का रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गए हैं. लौटने के बाद सोशल मीडिया पर इनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. कहा जा रहा है कि ये तस्वीरें दिल्ली में विराट कोहली के घर की हैं जहां अनुष्का अपने पति के रिश्तेदारों से मिल रही हैं. फोटो में अनुष्का पिंक कलर के सूट के साथ चूड़ा पहने दिख रही हैं. वहीं विराट क्रीम कलर के कुर्ता पायजामे में हैं. ये अपने फ्रेंड्स या रिश्तेदारों से घिरे हुए हैं. सभी के चेहरे पर स्माइल है. 

kohli, anushka
kohli, anushka

हाल में ही अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हनीमून की पहली तस्वीर शेयर की थी. जिसमें वह विराट के साथ बर्फीली वादियों में क्वॉलिटी टाइम एंजॉय कर रही थीं. तस्वीर पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी थी.

kohli, anushka
kohli, anushka

दिल्ली में होने जा रही इस रिसेप्शन पार्टी के लिए इनवि‍टेशन कार्ड  की तस्वीरें भी खूबी वायरल हुईं थीं. कार्ड के मुताबिक शादी दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में हो रही है. इस पार्टी में विराट और अनुष्का के उन सभी करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के पहुंचने की उम्मीद है जो इटली में सीक्रेट वेडिंग में शामिल नहीं हुए थे.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल