1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अपनी कप्तानी में आईसीसी का पहला खिताब जीत सकते हैं कोहली- पार्थिव पटेल

अपनी कप्तानी में आईसीसी का पहला खिताब जीत सकते हैं कोहली- पार्थिव पटेल

 Edited By: IANS
 Published : Jun 05, 2021 11:17 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 11:17 pm IST

कोहली 2017 के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2019 में 50 ओवरों के विश्व कप में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से 180 रन से जबकि विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Virat kohli, Sports, cricket, Parthiv patel - India TV Hindi
Team India Image Source : GETTY

पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा है कि विराट कोहली ने बतौर कप्तान अब तक कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट खिताब नहीं जीता है और अब उनके पास विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल को जीतकर इस खिताबी सूखे को खत्म करने का मौका है। भारत को साउथम्पटन में 18 से 22 जून तक न्यूजीलैंड के साथ डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेलना है।

पटेल ने एक टीवी शो में कहा, " यह क्रिकेट का सबसे बेस्ट फॉर्मेट है। हर कोई टेस्ट खिलाड़ी बनना चाहता है और अब यहां टेस्ट चैंपियनशिप का विश्व कप है।"

यह भी पढ़ें- ENG vs NZ : बर्न्स की शतकीय पारी पर भरे पड़े साउदी के छह विकेट, न्यूजीलैंड को मिली बड़ी बढ़त

उन्होंने कहा, " विराट कोहली के पास अब मौका है कि वह बतौर कप्तान अपना पहला आईसीसी खिताब जीते। उन्होंने कई आईसीसी टूनार्मेंटों में भारत का नेतृत्व किया है, लेकिन यह सबसे बड़ा है। अगर भारत उनकी कप्तानी में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतती है तो यह कोहली के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।"

कोहली 2017 के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2019 में 50 ओवरों के विश्व कप में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से 180 रन से जबकि विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल