1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली ने अनुष्का शर्मा और उनके पिता को दी चाइनीज़ फ़ूड की दावत

कोहली ने अनुष्का शर्मा और उनके पिता को दी चाइनीज़ फ़ूड की दावत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 25, 2015 03:35 pm IST,  Updated : Oct 25, 2015 03:49 pm IST

मुंबई: चौथे वनडे में दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने मैच में अपनी सेंचुरी का जश्न अनुष्का शर्मा  और उनके पिता के साथ लंच पर मनाया। टीम इंडिया

कोहली ने अनुष्का...- India TV Hindi
कोहली ने अनुष्का शर्मा और उनके पिता को दी चाइनीज़ फ़ूड की दावत

मुंबई: चौथे वनडे में दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने मैच में अपनी सेंचुरी का जश्न अनुष्का शर्मा  और उनके पिता के साथ लंच पर मनाया। टीम इंडिया ने चौथा वनडे जीतकर पांच मैचों की सीरीज़ में 2-2 से बराबरी कर ली पांचवें और निर्णायक वनडे मैच के लिए शुक्रवार को मुंबई आई  लेकिन विराट कोहली सीधे अपनी गर्लफ्रैंड को अनुष्का को लेकर लंच के लिए निकल गए।  

कोहली और अनुष्का दोनो ही चाइनीज़ फ़ूड के शौकीन हैं और यही वजह है कि उन्होंने लंच के लिए चाइनीस रेस्ट्रॉ  चुना। ख़बर मिलते ही मीडियाकर्मी रेस्ट्रॉ के बाहर पहुंच गए जहां पता चला कि अनुष्का के पिता भी उन दोनों के साथ मौजूद थे। मतलब ये दोनों डेट पर नहीं बल्कि एक फैमिली लंच पर साथ गए थे।

जल्द ये तीनों गाड़ी में बैठे और वहां से चलते बने। अनुष्का इस मौके पर वाइट कलर के स्लीवलेस टॉप और नीली रंग की जींस में नजर आई। वहीं विराट ब्लैक कलर की टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी।

मीडिया खबरों की माने को विराट भारत-द.अफ्रिका के चौथे वनडे में अपने शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाने आए थे। ऐसी खबरें थी कि विराट अनुष्का के एक मैगजीन के लिए किए गए हॉट फोटोशूट की वजह से नाराज़ थे। लेकिन इन तस्वीरों से ये साफ हो गया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

ये दोनों पहली बार 2013 में एक शैम्पू के कमर्शियल ऐड में नजर आए थे। जिसके बाद इनकी नजदीकिया बढ़ती गई। कभी रेस्ट्रॉ में, तो कभी कहीं छुट्टियां मनाते हुए, विराट-अनुष्का कई मौकों पर साथ देखें गए। हाल ही में आई खबरों की  माने तो ये दोनों जल्द ही साथ में मुंबई के एक अपार्टमेंट में शिफ्ट होने जा रहे हैं।

अगली स्लाइड में भी देखिए तस्वीरें-

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल