1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे वनडे से पहले कोहली एंड कपनी ने बिताए फुर्सत के पल

तीसरे वनडे से पहले कोहली एंड कपनी ने बिताए फुर्सत के पल

 Reported By: IANS
 Published : Dec 20, 2019 04:32 pm IST,  Updated : Dec 20, 2019 04:32 pm IST

चेन्नई में खेले गए पहले वनडे में हार के बाद भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे मैच में विंडीज को मात दे तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। 

ind vs wi- India TV Hindi
तीसरे वनडे से पहले कोहली एंड कपनी ने बिताए फुर्सत के पल Image Source : TWITTER

भुवनेश्वर| चेन्नई में खेले गए पहले वनडे में हार के बाद भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे मैच में विंडीज को मात दे तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। लीग का अंतिम मैच कटक में खेला जाना है लेकिन इस निर्णायक मैच से पहले भारतीय टीम ने ब्रेक लिया है। भारत ने बुधवार को सीरीज बराबर की और गुरुवार को वह ओडिशा की राजधानी पहुंची जहां उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। दोनों टीमें रविवार को आमने-सामने होंगी और तब दोनों टीमों के पास तीन दिन का गैप है।

भारतीय टीम ने शुक्रवार को कोई अभ्यास नहीं किया और इसलिए उसने इस दिन का उपयोग तरोताजा होने के लिए किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो पोस्ट किए हैं जिनमें वो टीम के साथियों के साथ 'एक दिन की छुट्टी' बिताते दिख रहे हैं। कोहली ने लिखा, "एक दिन की छुट्टी और एक टीम के खिलाड़ियों के साथ एक दोपहर यही चाहिए।"

भारत को पहले मैच में मात खानी पड़ी थी जबकि दूसरे मैच में उसने एकतरफा खेल के दम पर विंडीज को हरा सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल