नई दिल्ली. टेस्ट टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को 2016 टी20 के बाद वनडे टीम की भी कमान सौंपी जा सकती है।
अंग्रेजी अख]बार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक चयनकर्ता वनडे की कप्तानी धोनी से लेकर कोहली को देना चाहते हैं लेकिन फ़िलहाल लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2016 को देखते हुए फिलहाल इस फ़ैसले पर अमल नहीं किया जाएगा। धोनी क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के कप्तान हैं।
आक्रामक कोहली कैप्टन कूल धोनी
वनडे की कप्तानी में फ़ेरबदल के मामले में विराट कोहली के पक्ष में जहां उनका आक्रामक रवैया जाता है वहीं धोनी की कैप्टन कूल की छवि कुछ और समय के लिए कप्तान बने रहने की उनकी हसरतों पर पानी फ़ेर रही है।
चयनकर्ताओं का तर्क है कि कप्तानों के मिजाज़ में इतना फर्क होने से इसका असर टीम पर पड़ता है। लेकिन साउथ अफ्रीका टीम 72 दिनों के भारत दौरे पर आ रही है इसलिए फिलहाल कोई रिस्क नहीं ली जा रही।
रिपोर्ट के मुताबिक 15 सितंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो सकती है। इसी मीटिंग में सिलेक्टर्स कप्तानी को लेकर भी फैसला कर सकते हैं।
पहला टेस्ट हारने के बाद श्रीलंका को उसी के घर में 22 साल बाद 2-1 से टेस्ट सीरीज़ हराकर कोहली ने जहां अपना दावा वनडे पर भी मज़बूत कर लिया वहीं धोनी बांग्लादेश के खिलाफ जून में हुई वनडे सीरीज 1-2 से हारने के बाद कमज़ोर पड़ते नज़र आते हैं।
फिलहाल टी20 के कप्तान बने रहेंगे धोनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी टी20 के कप्तान बने रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि मार्च 2016 में भारत में ही इसका वर्ल्ड कप खेला जाना है। धोनी इस छोटे फॉर्मेट के लिए बेस्ट कप्तान हैं।
कोहली के बल्ले बल्ले: एक साल तक भारत में ही होंगी ज्यादातर घरेलू सीरीज़
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर बतौर कप्तान अपना दावा मजबूत कर चुके विराट कोहली की राह आगे कुछ आसान नजर आ रही है। यदि वो वनडे कप्तान बनते हैं तो फायदे में रहेंगे क्योंकि अगले एक साल तक भारत को ज्यादातर घरेलू सीरीज ही खेलनी हैं। ऐसे में उनके जीतने की काफी संभावना रहेगी। वहीं, बांग्लादेश से सीरीज हारने के बाद क्रिकेट फैन्स के साथ कई दिग्गजों ने भी धोनी को कप्तानी छोड़ने सलाह दी थी। हालांकि, ये नहीं भूलना चाहिए कि धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं
साउथ अफ्रीकी सीरीज
72 दिन के इस टूर की शुरुआत 2 अक्टूबर को टी20 सीरीज से होगी। भारत-साउथ अफ्रीका यहां तीन टी20, पांच वनडे और चार टेस्ट मैच खेलेंगे। इस सीरीज का नाम गांधी-मंडेला सीरीज रखा गया है।