1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने किया साफ, कहा- वीगन नहीं वेजिटेरियन हूं

विराट कोहली ने किया साफ, कहा- वीगन नहीं वेजिटेरियन हूं

 Reported By: IANS
 Published : Jun 01, 2021 05:41 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 05:41 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इन रिपोर्टों को खारिज किया है कि वह शुद्ध शाकाहारी बन गए हैं।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY

मुंबई| भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इन रिपोर्टों को खारिज किया है कि वह शुद्ध शाकाहारी बन गए हैं। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि वह ऐसे शाकाहारी हैं जो सिर्फ सब्जियां खाता है।

शुद्ध शाकाहारी वो होता है जो जानवरों से प्राप्त भोजन नहीं करे, जिसमें दुध और दुध के उत्पाद सहित अंडा भी शामिल है। कोहली ने ट्वीट कर कहा, "मैंने कभी दावा नहीं किया कि मैं शुद्ध शाकाहारी हूं। हमेशा कहा है कि मैं शाकाहारी हूं जो सब्जियां खाता है।"

कोहली ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि वह अंडा खाते हैं या नहीं लेकिन शुद्ध शाकाहारी नहीं होने की बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह दुध और दुध के उत्पाद से परहेज नहीं करते हैं।

इससे पहले, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वह 2018 में अपनी पत्नी के साथ शुद्ध शाकाहारी बन गए हैं। भारतीय टीम कोहली के नेतृत्व में न्यूजीलैंड के साथ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बुधवार देर रात इंग्लैंड रवाना होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल