1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. माही, विराट, युवराज ने किया साबित भारत-पाकिस्तान को सिर्फ क्रिकेट जोड़ सकता है

माही, विराट, युवराज ने किया साबित भारत-पाकिस्तान को सिर्फ क्रिकेट जोड़ सकता है

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 21, 2017 03:07 pm IST,  Updated : Jun 21, 2017 03:07 pm IST

चैंपियंस ट्रॉफ़ी के फा़इनल के बाद प्रेजेंटेशन समारोह के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली शोएब मलिक और अज़हर मेहमूद के सात हंसते बोलते नज़र आए जिससे साबित होता है कि दोनों देशों के बीच 'दुश्मनी' बस क्रिकेट के मैदान तक ही सीमित रहती है

Dhoni, kohli, yuvi- India TV Hindi
Dhoni, kohli, yuvi

चैंपियंस ट्रॉफ़ी के फा़इनल के बाद प्रेजेंटेशन समारोह के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली शोएब मलिक और अज़हर मेहमूद के सात हंसते बोलते नज़र आए जिससे साबित होता है कि दोनों देशों के बीच 'दुश्मनी' बस क्रिकेट के मैदान तक ही सीमित रहती है और मैदान के बाहर वे दोस्त हैं।

kohli
kohli

दरअसल कोहली, युवराज सिंह और धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर कोई चीज़ इन दो देशों को जोड़ सकती है तो वो है क्रिकेट। 

Dhoni
Dhoni

पाकिस्तान के ओपनर अज़हर अली ने बुधवार को कोहली, धोनी और युवराज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें वे अज़हर के बच्चों के साथ नज़र आ रहे हैं। 

Yuvi
Yuvi

अज़हर ने बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए तीनों भारतीय खिलाड़ियों का तह-ए-दिल से शुक्रिया भी अदा किया।

प्रतियोगिता के दौरान धोनी पाकिस्तान के कप्तान सरफ़राज़ अहमद के बेटे को गोद में लिये दिखे थे और ये तस्वीर सोसल मीडिया में वायरल हो गई थी। 

dhoni
dhoni

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल