टीम इंडिया के कप्तान (टेस्ट) विराट कोहली आईपीएल में बल्ले से तमाम धुरंदर बल्लेबाज़ों का रंग फीका करने के बाद अब फ़ुटबॉल के मैदान में बॉलीवुड स्टार्स की भी रंगत उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं।
दरअसल शनिवार को कोहली और धोनी की फ़ुटबॉल टीम बॉलीवुड अभिषेक बच्चन और रणवीर कपूर की टीम से भिड़ेगी और इस मैच के लिए कोहली होटल के अपने कमरे में बिस्तर पर प्रैक्टिस कर रहे हैं।
बात ये है कि कोहली का एक NGO है जिसके लिए ये चैरिटी मैच रखा गया है और इसकी पब्लिसिटी के लिए कोहली ने एक वीडियो शूट किया है। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।

Virat Kohli
कोहली ने ट्वीट करके अपने प्रशंसकों को मैच देखने की दावत दी है।