1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली लौटे गली क्रिकेट की ओर

कोहली लौटे गली क्रिकेट की ओर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 10, 2015 11:27 am IST,  Updated : Sep 10, 2015 11:29 am IST

नई दिल्ली: भारत में लगभग हर केल की शुरुआत गलियों से होती है यानी हर मोहल्ले की गलियों में बच्चे अपना पसंदीदा खेल केलते हैं। गलियों में खेल तो कई खेले जाते हैं लेकिन क्रिकेट

कोहली लौटे गली...- India TV Hindi
कोहली लौटे गली क्रिकेट की ओर

नई दिल्ली: भारत में लगभग हर केल की शुरुआत गलियों से होती है यानी हर मोहल्ले की गलियों में बच्चे अपना पसंदीदा खेल केलते हैं। गलियों में खेल तो कई खेले जाते हैं लेकिन क्रिकेट की दीवानगी कुछ ऐसी है कि बाक़ी खेल बस पीछे ही छूट जाते हैं।

गली क्रिकेट खेलकर भले ही कोई स्टार बन गया हो लेकिन मौक़ा मिलने पर वे भी आज गली क्रिकेट का लुत्फ़ उठाने से पीछे नहीं हटते। ऐसा ही कुछ नज़ारा देखने को मिला दिल्ली की एक गली में जब टीम इंडिया के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली ने गली क्रिकेट का एक बार फिर मज़ा लिया।

कोहली ने बिना किसी तैयारी के दिल्ली में सोमवार को गली क्रिकेट में भाग लिया। कोहली ने पैड्स, ग्लव्स आदि पहने बिना बल्लेबाज़ी की और खूब आनंद उठाया। इतना ही नहीं उन्होंने इसे अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया।

अपनी कप्तानी में श्रीलंका में 22 साल बाद सीरीज जीतने के बाद कोहली इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कप्तान के रूप में उनकी यह पहली जीत थी। इसके साथ ही हाल ही में ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 80 लाख से अधिक हो गई है, जो सचिन तेंदुलकर और धोनी के फ़ॉलोअर्स से कहीं ज़्यादा है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल