1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली ने की पाक- अंपायर अलीम डार के बेटे की हौसलाअफ़ज़ाई

कोहली ने की पाक- अंपायर अलीम डार के बेटे की हौसलाअफ़ज़ाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 28, 2016 12:58 pm IST,  Updated : Jul 28, 2016 01:20 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के अंपायर अलीम डार के बेटे हसन डार की एक वीडियो में ख़ूब हौसलाअफ़ज़ाई की है। ये वीडिया सोसल मीडिया में वायरल हो गया है। इंडिया के

virat-kohli- India TV Hindi
virat-kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के अंपायर अलीम डार के बेटे हसन डार की एक वीडियो में ख़ूब हौसलाअफ़ज़ाई की है। ये वीडिया सोसल मीडिया में वायरल हो गया है।

इंडिया के स्टार बैट्समैन कोहली ने वीडियो संदेश में कहा, "लगन के साथ मेहनत करते रहो और ख़ुद पर यक़ीन रखो।"

टीम इंडिया इन दिनों चार टेस्ट मैच सिरीज़ के लिए वेस्ट इंडीज़ के दौरे पर है। अलीम डार इन मैचों में अंपायरिंग कर रहे हैं।

कोहली ने हसन को उनसे मिलने को कहा है और साथ ही एक बैट देने का भी वादा किया है।

27 साल के कोहली के दुनिया भर में फ़ैंन्स हैं और पाकिस्तान कोई अपवाद नहीं है। पाकिस्तान के कई युवा बल्लेबाज़ कोहली को अपना आदर्श मानते हैं और उनसे बैटिंग के गुर सीखना चाहते हैं।

कोहली का वनडे में 51 और टेस्ट में 46 का औसत है। वह बल्लेबाज़ के साथ सात कमाल के फील्डर भी हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल