1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मौजूदा पीढ़ी के बल्लेबाजों में सिर्फ कोहली ही लीजैंड बनने के हकदार: मोईन खान

मौजूदा पीढ़ी के बल्लेबाजों में सिर्फ कोहली ही लीजैंड बनने के हकदार: मोईन खान

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 08, 2020 12:33 pm IST,  Updated : Feb 08, 2020 12:33 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मोईन खान का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली मौजूदा पीढ़ी के बल्लेबाजों में अकेले हैं जो कई रिकार्ड तोड़कर लीजैंड बन सकते हैं। 

मौजूदा पीढ़ी के...- India TV Hindi
मौजूदा पीढ़ी के बल्लेबाजों में सिर्फ कोहली ही लीजैंड बनने के हकदार: मोईन खान Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मोईन खान का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली मौजूदा पीढ़ी के बल्लेबाजों में अकेले हैं जो कई रिकार्ड तोड़कर लीजैंड बन सकते हैं। पूर्व टेस्ट कप्तान ने कहा कि मौजूदा दौर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों का स्तर काफी गिर गया है।

उन्होंने जीटीवी न्यूज से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि कोहली मौजूदा पीढ़ी के एकमात्र बल्लेबाज हैं जो कई रिकार्ड तोड़कर एक लीजैंड बन सकते हैं।’’ उन्होंने पाकिस्तानी टीम के क्रिकेटरों पर निराशा जताते हुए कहा, ‘‘मौजूदा पाकिस्तानी टीम में 80 और 90 के दशक जैसे मैच विनर नहीं है। हमारे समय में कई मैच विनर होते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया। इसकी शुरूआत सौरव गांगुली ने की थी। यही वजह है कि भारत ने इतने बेहतरीन खिलाड़ी दिये हैं और उनकी बेंच स्ट्रेंथ भी जबर्दस्त है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल