1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली ने बनाया तेज़ी से 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड

कोहली ने बनाया तेज़ी से 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 17, 2016 11:44 am IST,  Updated : Jan 17, 2016 11:47 am IST

ब्रिस्बेन: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज़ी से 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। कोहली ने रविवार को आस्ट्रेलिया के साथ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

ब्रिस्बेन: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज़ी से 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। कोहली ने रविवार को आस्ट्रेलिया के साथ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। ब्रिस्बेन में कोहली ने 59 रन बनाए थे और इस रिकार्ड से 19 रन दूर रह गए थे।

मेलबर्न में कोहली को एकदिवसीय करियर में 7000 रन पूरे करने के लिए 19 रनों की दरकार थी। अब तक सबसे तेज़ी से 7000 रन बनाने का रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स के नाम था।

डिविलियर्स ने 166 पारियों में इतने रन जुटाए हैं। पर्थ में हुए पहले मैच में भी 91 रन बनाने वाले कोहली ने अब तक 169 मैचों में 161 पारियां खेली हैं।

कोहली से पहले भारत के लिए सबसे तेजी से 7000 रन पूरे करने का रिकार्ड सौरव गांगुली के नाम था, जिन्होंने 174 पारियों में इतने रन बनाए हैं।

कोहली 7000 या उससे अधिक एकदिवसीय रन बनाने वाले विश्व के 36वें और भारत के आठवे खिलाड़ी बन गए गए हैं।

कोहली से अधिक रन बनाने वाले भारतीयों में सचिन तेंदुलकर (18426), गांगुली (11363), राहुल द्रविड़ (10889), मोहम्मद अजहरूद्दीन (9378), महेंद्र सिंह धौनी (8861), युवराज सिंह (8329), वीरेंद्र सहवाग (8273) शामिल हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल