1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रांची टेस्ट में कोहली का चलना ज़रुरी: रवि शास्त्री

रांची टेस्ट में कोहली का चलना ज़रुरी: रवि शास्त्री

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2017 11:51 am IST,  Updated : Mar 16, 2017 11:51 am IST

रांची: भारत के पूर्व कप्तान रवि शास्त्री का एक बयान तो भारत के ख़िलाफ चला गया है कि रांची टेस्ट में टॉस जीतना होगा अहम क्योंकि टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया है लेकिन उनकी दूसरी

smith-and-kohli- India TV Hindi
smith-and-kohli

रांची: भारत के पूर्व कप्तान रवि शास्त्री का एक बयान तो भारत के ख़िलाफ चला गया है कि रांची टेस्ट में टॉस जीतना होगा अहम क्योंकि टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया है लेकिन उनकी दूसरी बात को कोहली को ध्यान में रखना होगा। शास्त्री ने कहा है कि विराट का रांची में चलना बेहद जरूरी है। विराट कोहली को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा और अगर वह 20-25 रन बना लेते हैं तो बड़े स्कोर के लिए सेट हो जाएंगे।

रवि शास्त्री ने रांची में जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले इंडिया टीवी के प्रोग्राम क्रिकेट की बात में कहा कि DRS इस सीरीज में चौथा गेंदबाज़ बन गया है और टीम इंडिया को संभलकर इसका उपयोग करना होगा।जिस तरह से भारत ने अब तक DRS का इस्तेमाल किया है वो संतोषजनक नही है इसलिए इस मैच में इसका इस्तेमाल बहुत सोच समझकर करना होगा।

 
दूसरे टेस्ट मैच में DRS पर हुए विवाद पर शास्त्री ने कहा कि स्मिथ पर कार्रवाई नहीं करना ग़लत था क्योंकि पूरी दुनिया ने टीवी पर देखा स्मिथ ने क्या किया। शास्त्री ने इस मुद्दे पर मैच रेफरी की भी जमकर आलोचना की।

ग़ौरतलब है कि बेंगलुरु टेस्ट मैच में lbw की अपील के बाद स्मिथ ड्रेसिंग रुम की तरफ देखने लगे मानों उससे सलाह ले रहे हों।

चार टेस्ट मैच की सिरीज़ में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं।

​

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।