1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली ने दोस्ती वाली टिप्पणी भावनाओं में बहकर की: वार्न

कोहली ने दोस्ती वाली टिप्पणी भावनाओं में बहकर की: वार्न

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 31, 2017 03:41 pm IST,  Updated : Mar 31, 2017 03:41 pm IST

मेलबर्न: महान स्पिनर शेन वार्न ने कहा कि अगर भारतीय कप्तान विराट कोहली भावनाओं में बहकर की गयी आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के साथ दोस्ती की टिप्पणी के बारे में दोबारा नहीं सोचते हैं तो उन्हें निराशा

shane-warne- India TV Hindi
shane-warne

मेलबर्न: महान स्पिनर शेन वार्न ने कहा कि अगर भारतीय कप्तान विराट कोहली भावनाओं में बहकर की गयी आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के साथ दोस्ती की टिप्पणी के बारे में दोबारा नहीं सोचते हैं तो उन्हें निराशा होगी। 

हाल में दोनों देशों के बीच हुई टेस्ट सीरीज में कोहली ने कहा था कि अब वह आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के साथ दोस्ती नहीं रखेंगे लेकिन दो दिन बाद ही उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिक्रिया को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया। 

वार्न ने न्यूज डाट काम डाट एयू से कहा, विराट बहुत ही अच्छा लड़का है और मुझे वह इसलिये पसंद है क्योंकि वह काफी जुनून से खेलता है। उन्होंने कहा, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वह अब सोच रहा होगा कि कुछ अच्छे आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं जिनका मैं दोस्त हूं और मुझे निराशा होगी अगर ऐसा नहीं होता है। 

वार्न ने कहा, मेरे करियर में भी कुछ ऐसे क्षण रहे हैं और मैंने भी सीमा लांघी है लेकिन मुझे लगता है कि बाद में हम इस बारे में हंस दिया करते थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल