1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ये हाल के समय की सबसे प्यारी जीत है: कोहली

ये हाल के समय की सबसे प्यारी जीत है: कोहली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 12, 2016 12:57 pm IST,  Updated : Dec 12, 2016 12:57 pm IST

मुंबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड पर अपनी टीम जीत को हाल के समय की सबसे प्यारी जीत बताया। भारत ने चौथा टेस्ट पारी और 36 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli

मुंबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड पर अपनी टीम जीत को हाल के समय की सबसे प्यारी जीत बताया। भारत ने चौथा टेस्ट पारी और 36 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त बनाई। 

कोहली ने मैच के बाद कहा, यह विशेष अहसास है। दर्शक यहां जिस तरह पहुंचे और हमारा समर्थन किया उससे हमें मुश्किल लम्हों से निपटने में मदद मिली। इस श्रृंखला में जीत संभवत: हाल के समय की सबसे प्यारी जीत है। 

दोहरा शतक जड़ने के लिए मैन आफ द मैच बने कोहली ने कहा कि जब भारत ने पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी तो उन्हें पता था कि जीत लगभग तय है। 

उन्हौंने कहा, 231 रन की बढ़त विरोधी को तोड़ देती है। हमने उनके हावभाव देखे थे और हमें पता था कि इस बढ़त के साथ मैच हमने जीत लिया है। 

कोहली ने कहा कि मैच से पहले वह नर्वस थे लेकिन वास्तविक लक्ष्य तय करने से मदद मिली। 

सत्र का तीसरा दोहरा शतक जड़ने वाले कोहली ने कहा, हम ऐसे भारतीय विकेटों पर नहीं खेले थे जिस पर काफी उछाल हो इसलिए सामंजस्य बैठाना जरूरी था। मैं इस मैच से पहले नर्वस था। बीच में कुछ विकेट जल्दी गिरे जिससे दबाव बढ़ा। मैंने वास्तविक लक्ष्य रखे, पहले स्कोर बराबर करो और फिर बढ़त के बारे में सोचो। एक या दो घंटे मैच का नक्शा बदल सकते हैं। 

कोहली ने कहा कि पहले हमने सोचा था कि 40-50 रन की लीड ठीक रहेगी लेकिन हमने 231 रनों की लीड ले ली जो बहुत अच्छी थी।

उधर कुक ने कैच छोड़ने की क़ीमत उन्हें मैच गवांकर चुकानी पड़ी। उन्होंने माना कि धीमें और स्पिन लेने वाले विकेट के लिहाज़ से उन्होंने टीम का चयन ग़लत किया।

जॉनी बैरस्टो ने मुरली विजय का स्टम्पिंग चास मिस किया था। विजय तब 45 पर थे और फिर उन्होंने 136 रन बनाए। इसी तरह कोहली जब 68 पर थे, राशिद ने अपनी ही बॉलिंग पर उनका कैच छोड़ दिया। कोहली ने फिर 235 रन बनाए। जयंत यादव का भी कैच रुट ने छोड़ा जब वह 8 रन पर थे। इसके बाद जयंत ने 104 रन बनाए।

कुक ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऐसी सिरीज़ खेल रहे हैं जिसका एक कप्तान सपना ही देख सकता है। वह हमारी पीढ़ि के महानतम बल्लेबाज़ों में से एक हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।