कोलकाता: IPL के दसवें संस्करण में खेले जा रहे एक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर गौतम गंभीर की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
आइए, जानते हैं इस मैच से जुड़े जरूरी अपडेट्स...
- कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से हरा दिया। अंतिम स्कोर 20 ओवर में 155/6। 173 रन का था टारगेट।
- हैदराबाद का छठा विकेट गिरा। बेन कटिंग 15 रन बनाकर आउट।
- हैदराबाद को बड़ा झटका, युवराज सिंह 26 रन बनाकर आउट। स्कोर 112/5।
- 14 ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबाद 98/4। युवराज सिंह 19, कटिंग 1 रन पर नाबाद।
- 14वें ओवर में हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा। दीपेंदर हूडा 13 रन बनाकर आउट। 98/4।
- हैदराबाद को वोक्स ने दिया तीसरा झटका। हेनरिक्स 13 रन बनाकर आउट। SRH 11 ओवर में 70/3।
- सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा। डेविड वॉर्नर (26) को कुलदीप यादव ने किया आउट। 59/2।
- हैदराबाद को पहला झटका लगा। शिखर धवन 23 रन बनाकर आउट। स्कोर 46/1।
- 6 ओवर में हैदराबाद 45/0। धवन 23, वॉर्नर 20 पर नॉटआउट।
- 4 ओवर के बाद SRH 32/0। धवन 22 और वॉर्नर 15 रन बनाकर नाबाद।
- 2 ओवर के बाद हैदराबाद 10/0। धवन 6, वॉर्नर 2 पर नॉटआउट।
- सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए हैं डेविड वॉर्नर और शिखर धवन।
- KKR ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 172 रन बनाए। हैदराबाद को दिया 173 रन का टारगेट।
- 18 ओवर बाद KKR 154/4। युसूफ पठान 10, सूर्यकुमार यादव 0 पर नाबाद।
- KKR को चौथा झटका, मनीष पांडेय 46 रन बनाकर आउट।
- कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा। रॉबिन उथप्पा (68) को कटिंग ने किया आउट। KKR 14.3 ओवर में 117/3।
- 12वें ओवर में 27 गेंदों पर उथप्पा ने जड़ी फिफ्टी। 12 ओवर के बाद KKR 94/2।
- 11 ओवर के बाद KKR 87/2। रॉबन उथप्पा 47, पांडेय 11 पर नॉटआउट।
- 9 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स 67/2। उथप्पा 30, पांडेय 8 पर नाबाद।
- 7 ओवर के बाद कोलकाता 47/2। रॉबिन उथप्पा 21, मनीष पांडेय 2 पर नॉटआउट।
- कोलकाता को बड़ा झटका। गौतम गंभीर (15) आउट। कोलकाता 5.4 ओवर में 40/2।
- KKR को पहला झटका, भुवी ने नराइन (6) को किया आउट।
- एक ओवर की समाप्ति के बाद कोलकाता का स्कोर 3/0। गौतम गंभीर 1 और सुनील नराइन 1 पर नॉटआउट।
- कोलकाता नाइट राइडर्स में भी एक बदलाव। पीयूष चावला की जगह कुलदीप यादव।
- मुस्तफिजुर रहमान और विजय शंकर की जगह मोइजेज हेनरिक्स और बिपुल शर्मा खेल रहे हैं।
- आज हैदराबाद ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं।
टीमें: गौतम गम्भीर (कप्तान), रोबिन उथप्पा, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, कोलिन ग्रैंडहोम, सूर्यकुमार यादव, क्रिस वोक्स, कुलदीप यादव, सुनील नरेन, उमेश यादव और ट्रेंट बाउल्ट।
सनराइजर्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, दीपक हुड्डा, युवराज सिंह, बेन कटिंग, नमन ओझा, मोएजिज हेनरिक्स, विपुल शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार और आशीष नेहरा।