1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलकाता ODI: भारत ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला

कोलकाता ODI: भारत ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला

 Written By: IANS
 Published : Jan 22, 2017 01:47 pm IST,  Updated : Jan 22, 2017 01:47 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे एवं अंतिम वनडे मैच में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

Team India | AP Photo- India TV Hindi
Team India | AP Photo

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे एवं अंतिम वनडे मैच में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। विराट कोहली द्वारा पूर्ण रूप से कप्तानी संभालने के बाद पहली बार वनडे सीरीज खेल रही भारतीय टीम पिछले दो मैचों में जीत हासिल कर 2-0 से अजेय बढ़त बनाए हुए है।

इंग्लैंड ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। चोटिल एलेक्स हेल्स और जो रूट के स्थान पर टीम में सैम बिलिंग्स और जॉन बेयरस्टो को शामिल किया गया है। भारत ने भी अपनी टीम में केवल एक बदलाव किया है। टीम में शिखर धवन के स्थान पर अजिंक्य रहाणे को शामिल किया गया है।

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, अजिंक्य रहाणे, महेन्द्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवीन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार।

इंग्लैंड टीम: इयॉन मोर्गन (कप्तान), सैम बिलिंग्स, जॉन बेयरस्टो, जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जैक बॉल और डेविड विले।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल