कोलकता: भारत ने टेस्ट सिरीज़ के दूसरे मैच के दूसरे दिन लंच पर 21 रन पर न्यूज़ीलैंड को दो विकेट लेकर मैच पर अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है। भारत के पहली पारी के 316 के स्कोर के जवाब में मेहमान टीम ने गप्टिल () और लाथम () के विकेट गवां दिए। भारत की ओर से भुवनेश्वर और शमी ने एक-एक विकेट लिए हैं।
इसके पहले मैच के दूसरे दिन शनिवार को भारत की पहली पारी 316 रनों पर सिमट गई। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक उसने सात विकेट पर 239 रन बनाए थे।
रिद्धिमान साहा और रविंद्र जडेजा नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन साहा 54 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जडेजा (14), भुवनेश्वर कुमार (5) और मोहम्मद समी ने 14 रन बनाए। भारत ने कुल 104.5 ओवरों का सामना किया।
न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि ट्रेंट बाउल्ट, नील वैग्नर और जीतन पटेल को 2-2 सफलता मिली।