1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलकता टेस्ट, डे 4: भारत ने रखा न्यूज़ीलैंड के सामने 376 का लक्ष्य

कोलकता टेस्ट, डे 4: भारत ने रखा न्यूज़ीलैंड के सामने 376 का लक्ष्य

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 03, 2016 10:31 am IST,  Updated : Oct 03, 2016 10:31 am IST

कानपुर: भारत ने सिरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 263 रन बनाए। इस तरह से उसने न्यूज़ीलैंड के सामने जीत के लिए 376 रन का लक्ष्य रखा है। साहा

Wridhiman Saha- India TV Hindi
Wridhiman Saha

कानपुर: भारत ने सिरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 263 रन बनाए। इस तरह से उसने न्यूज़ीलैंड के सामने जीत के लिए 376 रन का लक्ष्य रखा है। साहा 58 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में ये उनका दूसरा अर्ध शतक है। 

भारत ने कल के स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 227 रन के आगे खेलना शुरु किया। साहा और भुवनेश्वर कुमार ने नौवें विकेट के लिए 36 बहुमूल्य रन जोड़े। आख़िरकार इस जोड़ी को वैगनर ने तोड़ा। उन्होंने एक बाउंसर पर कुमार को फ़ॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर कैच आउट करवा दिया। कुमार ने 23 रन बनाए।

इसके बाद शमी आए लेकिन वो एक रन ही बना सके।

न्यूज़ीलैंड की तरफ से बोल्ट, हेनरी और सैंटनर ने तीन-तीन विकेट लिए।

क्रिकेट की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसके पहले कल कीवी की पारी 204 रनों पर समेटने के बाद भारत ने खराब शुरुआत की। मेजबान टीम को दिन का पहला झटका मैट हेनरी ने दिया। हेनरी ने विजय को 12 के कुल योग पर मार्टिन गुप्टिल के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा। विजय के बाद बल्लेबाजी करने आए धवन ने टीम की पारी का संतुलन संभालने की कोशिश की, लेकिन बाउल्ट ने उन्हें पगबाधा आउट कर मेजबान टीम को तीसरा झटका दिया। भारत का दूसरा विकेट 24 के कुल योग पर इस सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक लगा चुके पुजारा के रूप में गिरा। पहली पारी में 87 रन बनाने वाले पुजारा को हेनरी ने पगबाधा आउट पर पवेलियन भेजा। पुजारा का स्थान लेने आए रहाणे (1) इस पारी में कुछ खास नहीं कर सके और 33 के कुल योग पर हेनरी की गेंद पर बाउल्ट के हाथों कैच हुए। रहाणे ने पहली पारी में 77 रन बनाए थे।

रहाणे के आउट होने के बाद कोहली ने रोहित शर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की, लेकिन बाउल्ट ने कोहली को पगबाधा आउट कर मेजबान टीम का पांचवां विकेट गिराया। कोहली ने अपनी पारी में 65 गेंदों का सामना करते हुए साच चौके लगाए। कोहली के बाद अश्विन ने रोहित के साथ चायकाल तक छठे विकेट के लिए 15 रनों की साझेदारी दी। अश्विन का विकेट 106 के कुल योग पर गिरा। अश्विन को मिशेल सेंटनर ने पगबाधा आउट किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल