1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलकाता टेस्ट: चायकाल तक न्यूजीलैंड के 4/85 रन

कोलकाता टेस्ट: चायकाल तक न्यूजीलैंड के 4/85 रन

 Written By: IANS
 Published : Oct 01, 2016 02:18 pm IST,  Updated : Oct 01, 2016 02:18 pm IST

कार्यकारी कप्तान रॉस टेलर (नाबाद 30) और ल्यूक रोंची (35) की संयम भरी पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन चायकाल तक अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं।

Kolkata Test- India TV Hindi
Kolkata Test Image Source : PTI

कोलकाता: कार्यकारी कप्तान रॉस टेलर (नाबाद 30) और ल्यूक रोंची (35) की संयम भरी पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन चायकाल तक अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। भारत के 316 रनों के जबाव में भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में न्यूजीलैंड ने दो विकेट गवांकर 22 रन बनाए थे। बारिश के कारण निर्धारित समय से लगभग 38 मिनट पहले चायकाल की घोषणा कर दी गई। रोंची का विकेट गिरने के साथ ही बारिश ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी थी।

कीवी टीम के लिए भोजनकाल के बाद चौथे विकेट के लिए टेलर और रोंची ने 62 रनों का साझेदारी की। रोंची 25वें ओर की चौथी गेंद पर आउट हुए। उस समय मेहमान टीम का स्कोर 85 रन था। रोंची ने 52 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया।

कीवी टीम का तीसरा विकेट हेनरी निकोल्स (1) के रूप में 23 के कुल योग पर गिरा। निकोल्स को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा।

कीवी टीम की ओर से भोजनकाल से पहले आउट होने वाले बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (13) और टॉम लाथम (1) रहे।

इससे पहले, भारत ने एक दिन पहले के अपने स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 239 रनों से आगे खेलते हुए पहली पारी में 316 रन बनाए। रिद्धिमान साहा 54 रनों पर नाबाद रहे जबकि कल नाबाद लौटे रवींद्र जडेजा ने 14, भुवनेश्वर कुमार ने पांच और मोहम्मद समी ने 14 रन बनाए।

समी और 85 गेंदों पर सात चौके तथा दो छक्के लगाने वाले कोलकाता निवासी साहा ने अंतिम विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी करते हुए भारत को 300 के पार पहुंचाया। मेहमान टीम की ओर से मैट हेनरी ने तीन सफलता हासिल की जबकि ट्रेंट बाउल्ट, जीतन पटेल और नील वेगनर ने दो-दो विकेट लिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल