1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रुणाल पांड्या से फैंस ने धोनी-सचिन को लेकर पूछा सवाल, तो मिला ऐसा शानदार जवाब

क्रुणाल पांड्या से फैंस ने धोनी-सचिन को लेकर पूछा सवाल, तो मिला ऐसा शानदार जवाब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 02, 2020 06:14 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 06:24 pm IST

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले क्रुणाल पांड्या ने ट्विटर पर अपने फैंस के कई सवालों का मजेदार जवाब दिया।

क्रुणाल पांड्या से...- India TV Hindi
क्रुणाल पांड्या से फैंस ने धोनी-सचिन को लेकर पूछा सवाल, तो मिला ऐसा शानदार जवाब Image Source : PTI

कोरोना वायरस की वजह से भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में खेल गतिविधियों पर रोक लगी है। यही वजह है कि 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2020 को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब आईपीएल पर संकट के काले बादल भी मंडरा रहे हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेटर देश में लगे लॉकडाउन के कारण अपने घरों में कैद हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से मुखातिब हो रहे हैं। इसी क्रम में अब आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले क्रुणाल पांड्या भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने ट्विटर पर अपने फैंस के कई सवालों का मजेदार जवाब दिया।

ट्विटर पर सवाल-जवाब के इस कार्यक्रम में फैंस ने क्रुणाल से धोनी को लेकर भी सवाल किया। फैंस ने जब क्रुणाल से पूछा कि धोनी के बारें में आपका क्या कहना है तो मुबंई इंडियंस के ऑलराउंडर ने कहा कि धोनी जमीन से जुड़े हुए हैं और एक महान खिलाड़ी हैं। क्रुणाल ने आगे कहा कि धोनी युवा क्रिकेटर्स के लिए एक रोल मॉडल हैं।

धोनी के बाद जब एक फैंस ने क्रुणाल से सचिन तेंदुलकर के बारें में पूछा तो उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान हैं। क्रिकेट के इतर टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर को उन्होंने अपना सबसे पसंदीदा खिलाड़ी बताया। इस दौरान उन्होंने अपने फेवरेट फुटबॉलर के सवाल के जवाब में रोनाल्डो का नाम लिया।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल